Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 76 Nifty 22,622.70 -0.44% Sensex 72,781.89 -0.35% Bank Nifty 55,316.00 -0.30% USD-INR 95.14 -0.15% Gold ₹/10g ₹125,442 -1.83% Silver ₹/kg ₹170,743 -6.22% Crude \$ 95.42 +1.36% India 130/4 * v West Indies 247/3 ISTLive

अनुराग ठाकुर बोले-राहुल गांधी सिर्फ रील के नेता:कहा-अनाप-शनाप बयानबाजी उनकी आदत; कांग्रेस पर हिंदू समाज के अपमान का आरोप

ऊना दौरे पर आए हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘रील का नेता’ बताया। पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अनाप-शनाप बयानबाजी करना राहुल गांधी की आदत बन गई है। उनकी सोच केवल रील के नेता बनने तक सीमित है, वे असली नेता बनने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी बिना आधार के और झूठी बयानबाजी करते हैं। जब उनके खिलाफ कार्रवाई होती है, तो उन्हें माफी मांगनी पड़ती है। उन्होंने याद दिलाया कि कई ऐसे उदाहरण हैं जब राहुल गांधी ने कोर्ट में जाकर माफी मांगी है। अनुराग ठाकुर ने आखिर में कहा कि कांग्रेस में अधिकतर लोगों का क्या हाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से खुद कांग्रेसी ही दुखी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार हिंदू समाज का अपमान करने की कोशिश करती है। राहुल गांधी और कांग्रेस हर बात में जाति और धर्म को लाने का प्रयास करते हैं। नेपाल में फंसे सुखविंदर रतन के परिवार से की मुलाकात अनुराग ठाकुर ने नेपाल में फंसे सुखविंदर रतन के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने सुखविंदर को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय में गृह सचिव के माध्यम से नेपाल में भारत के राजदूत से बात की गई है। इसके अलावा, विदेश सचिव के माध्यम से भी नेपाल में भारत के राजदूत से संपर्क साधा गया है। नेपाल त्रासदी में हरसंभव सहायता कर रही भारत सरकार अनुराग ने जानकारी दी कि जिस सुरंग में सुखविंदर के फंसे होने की आशंका है, वहां 3 दिन तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। नेपाल सेना और नेपाल सरकार ने भारत से सीमित मदद लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अनुमति मिल रही है, भारत सरकार की तरफ से हरसंभव कोशिश की जा रही है। सुरंग विशेषज्ञों को नेपाल भेजा गया है, ताकि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा सके। भारत की तरफ से हरसंभव मदद दी जा रही है।