Chandigarh Daily 29°C Clear AQI 118 Nifty 22,608.45 -0.50% Sensex 72,842.70 -0.26% Bank Nifty 55,319.60 -0.29% USD-INR 95.08 -0.21% Gold ₹/10g ₹127,301 -0.31% Silver ₹/kg ₹179,470 -1.37% Crude \$ 94.42 +0.30% India v West IndiesISTLive

अमृतसर में सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़:काउंटर इंटेलिजेंस ने 2 आरोपी दबोचे; 5 किलो ICE ड्रग-3 विदेशी पिस्तौल भी बरामद

अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो ICE यानी क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और तीन विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। पुलिस ने हथियारों के साथ मैगजीन भी बरामद की हैं। विदेश बैठे तस्करों से जुड़ा था मॉड्यूल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल विदेश में बैठे तस्करों के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है। जांच का उद्देश्य इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना और नशे तथा अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बरामद नशीले पदार्थ तथा हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी काउंटर इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई को नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पंजाब पुलिस का लक्ष्य राज्य में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाकर पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना है।