Chandigarh Daily 17°C Fog AQI 66 Nifty 23,053.10 +0.51% Sensex 74,459.53 +0.42% Bank Nifty 54,686.95 -0.41% USD-INR 94.94 -0.28% Gold ₹/10g ₹118,582 -3.63% Silver ₹/kg ₹149,979 -6.20% Crude \$ 102.95 +0.93% New Zealand A v India AISTLive

अमृतसर में ADCP-दुकानदार में तकरार, VIDEO:दुकानदार बोलीं-मैडम, तू अपनी कुर्सी के कारण बोलती है; अधिकारी बोलीं-पर्चा दर्ज करो

अमृतसर के छेहरटा मेन बाजार में दुकान के बाहर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ एक दुकानदार और उसकी सहयोगी की तकरार हो गई। घटना दोपहर 3 बजे की है। इसका अब वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि दुकान के बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान रखा गया था, जिसके चलते रास्ता प्रभावित हो रहा था। इसी सामान को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों की ओर से दुकानदार को सड़क और फुटपाथ खाली करने के लिए कहा गया। इसी दौरान दुकानदार और अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। सामने आए वीडियो में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती दिखाई दे रही है। इस पर अधिकारी ने कहा कि इन पर पर्चा दो। जानिए 3 पॉइंट में विवाद की कहानी बिना रसीद फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे:वीडियो में निगम अधिकारी जब दुकान के बाहर रखा फ्रिज उठाने लगते हैं, तो दुकानदार और उसकी महिला साथी फ्रिज को पकड़कर सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। दोनों का कहना है कि रसीद दिए बिना वे फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे। सड़क पर सामान लगाने की आपके पास पावर है: दुकानदार लगातार कहती हैं कि फ्रिज करीब 20 हजार रुपए की कीमत की है और अगर निगम इसे लेकर जाना चाहता है तो इसकी रसीद दी जाए। इस पर ADCP दुकानदार से सवाल करती हैं कि रसीद मांग रहे हो, लेकिन क्या सड़क पर सामान लगाने की आपके पास पावर है? अधिकारियों से हुई तकरार: इसी दौरान जब निगम अधिकारी सामान कब्जे में लेने की कोशिश करते हैं, तो वहां मौजूद महिला साथी खींचकर सामान वापस ले लेती है। इसके बाद दुकानदार लगातार निगम अधिकारियों से कहती है कि अगर सामान लेकर जाना है तो रसीद दो, वरना वह इसे नहीं जाने देगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता जाता है और ADCP तथा महिला दुकानदार के बीच भी तीखी बहस शुरू हो जाती है। वीडियो में महिला दुकानदार ADCP से कहती हुई सुनाई देती है-मैडम, तू अपनी कुर्सी के कारण बोलती है। ADCP ट्रैफिक अमनदीप कौर ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों और फुटपाथों से कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के बाहर सड़क या फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता रोकने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कब्जे हटाने को लेकर ADCP की चेतावनी पुलिस के मुताबिक, छेहरटा मेन बाजार काफी व्यस्त है और यहां से कई गांवों की ओर जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है। ऐसे में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से सड़क संकरी हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम और पुलिस की ओर से शहर में लगातार क्लीन ड्राइव चलाई जा रही है। इसके तहत सड़कों और फुटपाथों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।