Chandigarh Daily 26°C Clear AQI 83 Nifty 23,791.65 -0.08% Sensex 77,018.33 +0.13% Bank Nifty 55,537.45 -0.01% USD-INR 94.84 +0.11% Gold ₹/10g ₹122,348 +1.83% Silver ₹/kg ₹156,068 +2.88% Crude \$ 95.97 -0.13% Chhattisgarh 284/10 & 63/3 * v Hyderabad (India) 280/10 ISTLive

इस्लामाबाद-कराची समेत 8 शहरों में बत्ती गुल, बिजली कंपनी का सिस्टम ट्रिप होने से सप्लाई बंद



पाकिस्तान में शनिवार देर रात ब्लैकआउट (बिजली गुल) हो गया। इससे कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान, कसूर, रावलपिंडी और मंडी अंधेरे में डूब गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर #Blackout और #LoadShedding ट्रेंड करने लगा।

इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर हमजा शफकत ने ट्वीट किया, बिजली कंपनी (NTDC) का सिस्टम ट्रिप होने के कारण ब्लैकआउट हुआ है। ट्रिप एक तरह से सर्किट ब्रेक जैसा है। इसमें ओवर हीटिंग से सुरक्षा के लिए सिस्टम अपने आप बंद हो जाता है।

‘ट्रिप होने पर अचानक वोल्टेज गिरता है’
‘डॉन’ के मुताबिक पाक पीएम इमरान खान के विशेष सहायक शहबाज गिल ने कहा कि मैं कोई आधिकारिक बयान नहीं, पर मत सामने रख रहा हूं। जब बड़े प्लांट में ट्रिप होता है तो अचानक से वोल्टेज कम होता है। संयंत्रों में ऐसा सिस्टम होता है कि वह डैमेज रोकने के लिए अपने आप सक्रिय हो जाता है। गिल ने ये भी कहा कि ऊर्जा मंत्री उमर अयूब और उनकी पूरी टीम ब्लैकआउट से बाहर निकालने के लिए काम कर रही है।

सोशल मीडिया पर लोग नाराज
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पूरे पाकिस्तान में ब्लैकआउट है। कहीं बिजली नहीं है। हमें कारण नहीं पता, लेकिन जल्दी पता लग जाएगा।’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘कराची, मुल्तान, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे शहर अंधेरे में डूब गए हैं।’

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Massive power blackout in Pakistan, several cities plunged into darkness

Source: International News