Chandigarh Daily 20°C Clear AQI 65 Nifty 22,749.75 -0.02% Sensex 73,598.67 -0.01% Bank Nifty 53,974.90 -0.72% USD-INR 95.11 -0.07% Gold ₹/10g ₹123,528 +0.04% Silver ₹/kg ₹164,764 -0.84% Crude \$ 101.48 -0.28% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

ऊना IIIT में राज्यपाल ने 206 स्टूडेंट्स को दी डिग्रियां:बोले-डिग्री मंजिल नहीं, आपकी यात्रा की नींव; अनुराग बोले-छात्र देश का भविष्य

IIIT आईटी ऊना का 8वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को हुआ। इसमें हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। राज्यपाल ने कुल 206 छात्रों को डिग्रियां दीं। इनमें 189 बी.टेक और 17 एम.टेक के छात्र शामिल हैं। कविंदर गुप्ता ने छात्रों, उनके परिवारों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह कोई अंत नहीं, बल्कि आशा और नई जिम्मेदारियों से भरी एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने IIIT ऊना की तकनीकी शिक्षा, उद्यमिता, इनोवेशन और रिसर्च के क्षेत्र में बढ़ती पहचान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एआई, आईओटी, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग की तेजी से बदलती दुनिया में टेक्नोलॉजी का मकसद असली जिंदगी की समस्याओं और नए समाधानों के बीच की दूरी को कम करना होना चाहिए। छात्रों से जिम्मेदार पेशेवर बनने की अपील राज्यपाल ने छात्रों से जिम्मेदार पेशेवर बनने को कहा। उन्होंने संस्थान से हिमाचल प्रदेश की जरूरतों के हिसाब से टेक्नोलॉजी विकसित करने की अपील की। इसमें आपदा प्रबंधन, कृषि, जल संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने छात्रों से कहा, ‘आपकी डिग्री आपकी मंजिल नहीं है, यह आपकी यात्रा की नींव है।’ उन्होंने बताया कि छात्र अपने साथ माता-पिता का भरोसा, शिक्षकों की उम्मीदें और देश की आशाएं लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अनुराग बोले-छात्र भारत का भविष्य अनुराग ठाकुर ने छात्रों को भारत का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि सीखने, इनोवेशन और उद्यमिता की जिंदगी भर चलने वाली यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने युवाओं से चुनौतियों का हिम्मत और लगन से सामना करने को कहा। अनुराग ठाकुर ने उनसे बेहतर बनने, समाज की सेवा करने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान देने की अपील की। नौकरी देने वाले बनें छात्र प्रो. सिकंदर कुमार ने छात्रों से नौकरी पाने के साथ-साथ नौकरी देने वाले बनने का आग्रह किया। उन्होंने कृषि, आपदा प्रबंधन और अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के विकास में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने को कहा। डायरेक्टर प्रो. मनीष गौड़ ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि बी.टेक के ग्रेजुएट बैच ने 2025-26 के प्लेसमेंट सत्र में