Chandigarh Daily 31°C Clear AQI 97 Nifty 23,477.80 +0.20% Sensex 74,781.76 -0.16% Bank Nifty 56,471.90 +0.31% USD-INR 95.54 +0.10% Gold ₹/10g ₹134,601 -0.57% Silver ₹/kg ₹197,632 -0.90% Crude \$ 98.95 -3.45% ISTLive

ऊना ISBT में HRTC और प्राइवेट बस ड्राइवर-कंडक्टरों में मारपीट:जमकर चले लात-घूंसे; 2 दिन पहले बड़सर में सवारियों को लेकर हुआ था विवाद

हिमाचल में ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) में बुधवार को दोपहर के वक्त HRTC और प्राइवेट बस के ड्राइवर-कंडक्टरों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। मारपीट होते देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया। बस अड्डे पर काफी देर तक हंगामा होने से माहौल तनावपूर्ण रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को सिटी पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस अब एफआईआर रजिस्टर करने से पहले सीसीटीवी फुटेज का इंतजार कर रही है। 2 दिन पहले बड़सर में हुआ था विवाद पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, HRTC और प्राइवेट बस कंडक्टरों के बीच 2 दिन पहले हमीरपुर बड़सर में सवारियों को लेकर बहस हुई थी। बुधवार को ऊना ISBT में इसी विवाद को लेकर दोबारा कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। HRTC कर्मी पर पहले थप्पड़ मारने का आरोप प्राइ‌वेट बस के कंडक्टर का आरोप है कि HRTC कर्मी ने पहले उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
CCTV फुटेज से स्पष्ट होगी घटना की स्थिति पुलिस, बस अड्डे में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के इंतजार में है। पुलिस को अब तक सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस नहीं मिल पाया। इससे पुलिस अब तक सीसीटीवी फुटेज नहीं देख पाई। कुछ देर में सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने के बाद पुलिस अफनी जांच को आगे बढ़ाएगी। बता दें कि एचआरटीसी और प्राइवेट बस कर्मियों के बीच अक्सर सवारियों को लेकर इस तरह के विवाद की खबरें सामने आती रही है। ऐसे विवाद कई बाद खूनी झड़प में तब्दील हो जाते है।

Editorial Attribution: Originally reported by हिमाचल | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.