करनाल में मुनक थाना क्षेत्र के गांव गगसीना में खेल स्टेडियम से घर लौट रहे दो लोगों का रास्ता रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार चार लोगों ने उसके बड़े भाई और 5 वर्षीय भतीजे को घेरकर गंडासी, चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में बड़े भाई को गंभीर चोटें आई हैं।
उसे घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण करनाल रेफर करने की तैयारी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शिकायत दी है और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेडियम से घर लौटते समय घेरा
गांव गगसीना निवासी अमित पुत्र इकबाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल रात करीब 8:15 बजे उसका बड़ा भाई सतीश पुत्र इकबाल सिंह और 5 वर्षीय भतीजा गांव के खेल स्टेडियम से घर की तरफ आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में जोगिंद्र पुत्र शोरण, जगबीर पुत्र जोगिंद्र, संदीप पुत्र जोगिंद्र और निर्मल पुत्र जोगिंद्र ने दोनों को घेर लिया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने घडासी, चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें सतीश को काफी चोटें आईं। अमित का आरोप है कि हमले के दौरान उसके 5 वर्षीय भतीजे को भी जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद सतीश को धमकी दी गई कि आज उसे और उसके वंश को खत्म कर देंगे। पहले भी हमले की शिकायत का दावा
अमित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की ओर से पहले भी 3-4 बार हमला किया जा चुका है और इन घटनाओं को लेकर पहले शिकायतें दी गई थीं। उसका कहना है कि परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि वे घात लगाकर हमला करने की नीयत से रहते हैं। अमित के अनुसार पहले भी दो बार उसके घर पर हमला किया जा चुका है, जिसमें परिवार के लोग बाल-बाल बचे थे। एमएलआर के आधार पर केस दर्ज
पुलिस कार्रवाई के अनुसार मामले की जांच बोहर सिंह को दी गई है। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। तथ्यों के आधार पर ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
करनाल में रास्ता रोककर भाई-भतीजे पर हमला:5 साल के बच्चे को भी मारने की कोशिश का आरोप,घडासी, चाकू और लाठी-डंडों से किए वॉर
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.