Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 67 Nifty 22,555.75 +0.60% Sensex 72,382.47 +0.66% Bank Nifty 54,714.10 +0.48% USD-INR 96.30 +0.00% Gold ₹/10g ₹128,916 +0.17% Silver ₹/kg ₹189,761 -0.02% Crude \$ 89.24 -0.21% India Under-19s 38/2 * v Australia Under-19s 174/10 ISTLive

करोड़ों के फर्जी आईटीसी नेटवर्क मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

लुधियाना| करोड़ों रुपए के फर्जी बिलिंग और फर्जी आईटीसी नेटवर्क मामले में शॉपकीपर एंड कॉटेज इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पंजाब’ के प्रधान सुनील पुरी शम्मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुनील पूरी शम्मी ने कहा कि डीजीजीआई अधिकारियों द्वारा सारंग थापर और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है, लेकिन सबसे अहम सवाल यह है कि क्या इसमें संबंधित जीएसटी विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है? उन्होंने कहा कि यदि करोड़ों का फर्जी बिलिंग खेल लंबे समय तक चलता रहा, तो फर्मों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन और रिटर्न-आईटीसी की निगरानी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। शम्मी ने मांग की कि जांच केवल व्यापारियों या बिचौलियों तक सीमित न रहे, बल्कि विभागीय अधिकारियों, बिचौलियों व प्रभावशाली लोगों के संपर्कों की भी निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी ईमानदार व्यापारी को सिर्फ संदेह के आधार पर परेशान न किया जाए। दोषी चाहे व्यापारी हो या अधिकारी कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और कार्रवाई ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही की जाए।