Chandigarh Daily 19°C Clear AQI 67 Nifty 22,749.75 -0.02% Sensex 73,598.67 -0.01% Bank Nifty 53,974.90 -0.72% USD-INR 95.11 -0.07% Gold ₹/10g ₹124,607 +0.91% Silver ₹/kg ₹166,812 +0.39% Crude \$ 100.09 -1.64% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

कुरुक्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर इकलौते भाई की मौत:मध्य-प्रदेश का रहने वाला, भाई-साले संग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था

कुरुक्षेत्र जिले के डोडा खेड़ा गांव के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने आधार कार्ड, जेब से मिले टिकट और मोबाइल से उसकी पहचान कराई। हालांकि युवक का चचेरा भाई और साला भी उसके साथ ही थे। युवक को ट्रेन में नहीं पाकर वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। वे माता वैष्णो देवी के दर्शन कर कटरा से नई दिल्ली लौट रहे थे। मृतक की पहचान देवेंद्र लोधी (31) निवासी लुहारी जिला दमोह मध्य प्रदेश के रूप में हुई। देवेंद्र खेतीबाड़ी करता था। करीब 8 साल पहले रजनी बाई से उसकी शादी हुई थी। शादी से उनके पास 3 बेटी और एक बेटा है। देवेंद्र 3 बहनों का इकलौता भाई था। वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे पुलिस को दिए बयान में कमलेश लोधी निवासी केरवारा जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई देवेंद्र लोधी और उसके साले शिवराज सिंह के साथ 1 सितंबर को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद वे ट्रेन नंबर 12446 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कटरा से नई दिल्ली के लिए लौट रहे थे। बाथरूम कहकर उठकर गया देवेंद्र यात्रा के दौरान ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पार करके आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान देवेंद्र ने उसके साथ बैठे साले शिवराज सिंह से बाथरूम जाने की बात कही और वहां से उठकर चला गया। लेकिन काफी देर तक देवेंद्र वापस नहीं आया। उसने बाथरूम के आसपास और डिब्बे में उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। डोडा खेड़ी स्टेशन के पास गिरा मिला कुछ यात्रियों से पता चला कि डोडा खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया है। ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो दोनों वापस डोडा खेड़ी रेलवे स्टेशन की तरफ आए और देवेंद्र की तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए दोनों रेलवे के किमी नंबर 158/18 के पास रेलवे लाइन के बाहर घास में देवेंद्र का शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर मौजूद थी भीड़ यहां काफी भीड़ इकट्ठा थी और पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने उनसे शव की पहचान करवाई। उधर, कुरुक्षेत्र GRP ने कमलेश और उसके साले शिवराज सिंह के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके हवाले कर दिया। फिलहाल GRP मामले की जांच कर रही है।