Chandigarh Daily 17°C Fog AQI 66 Nifty 23,053.10 +0.51% Sensex 74,459.53 +0.42% Bank Nifty 54,686.95 -0.41% USD-INR 94.94 -0.28% Gold ₹/10g ₹118,582 -3.63% Silver ₹/kg ₹149,979 -6.20% Crude \$ 102.95 +0.93% New Zealand A v India AISTLive

कैथल में युवक के पेट में सुआ घोपा:दो गुटों में हो झगड़े में बीच-बचाव कराने पहुंचा, दोस्त के साथ मेला देखने गया था

कैथल के श्री 11 रुद्री मंदिर में मेला देखने आए दो दोस्तों पर दो आरोपियों ने पंक्चर लगाने वाले सुए और लात मुक्कों से हमला कर दिया। दोनों दोस्त, दो गुटों में हो रहे झगड़े में बचाव करने के लिए गए थे। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में एक युवक घायल हो गया, जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। इस संबंध में घायल युवक ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोस्त के साथ मेले में गया शक्ति नगर कैथल निवासी अंकुश ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। चार सितंबर को वह शाम करीब 8 बजे अपने दोस्त अरुण के साथ जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए ग्यारह रुद्री मंदिर में गया था। रात नौ बजे, जब वह अपने दोस्त अरुण के साथ मंदिर में घूम रहा था तो वहां पर दो गुटों का आपस में झगड़ा हो रहा था। वह उनमें से कुछ लड़कों को जानता है। जब वह और उसका दोस्त अरुण झगड़ा कर रहे युवकों को छुड़वाने लगे तो वहां मौजूद राहुल और मंदीप उर्फ बुलर उसके साथ मारपीट करने लगे। लोगों को इकट्‌ठे होते देख मौके से भागे वह बचाव में आया तो राहुल ने अपने हाथ में लिया पंक्चर लगाने वाला सुआ उसके पेट में बाईं तरफ मारा। आरोपियों ने उनको लात और मुक्कों से पीटा। बाद में लोगों को इकट्‌ठा होते देख आरोपी मौके से भाग गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे ज्यादा चोट होने के कारण रोहतक PGI रेफर कर दिया। उसका वहीं से इलाज चल रहा है। शहर थाना के जांच अधिकारी मंजीत ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।