Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 59 Nifty 22,716.20 -0.28% Sensex 72,529.07 -0.33% Bank Nifty 54,259.95 -0.39% USD-INR 95.97 0.00% Gold ₹/10g ₹129,733 +0.87% Silver ₹/kg ₹190,484 +0.03% Crude \$ 89.17 -3.70% India A v Australia A 282/7 *ISTLive

क्रिकेटर अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड को कहा-मेरी जान, मेरी पार्टनर:8 फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया; बाजू पर एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवा चुके

पंजाब के रहने वाले क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को सोमवार को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान, मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर। इसके साथ उन्होंने समरीन के साथ करीब 8 फोटो भी शेयर की हैं। समरीन कौर 27 साल की हो गई हैं। अर्शदीप का यह पोस्ट इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर समरीन के लिए ‘मेरी जान’ और ‘पार्टनर’ जैसे शब्दों का खुलकर इस्तेमाल किया है। इससे पहले अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में ‘My Person’ लिखा था। इसके बाद पिछले 4 महीने से चल रही दोनों की डेटिंग की चर्चाओं पर विराम लग गया था। हालांकि उनका परिवार इस रिश्त को लेकर अभी खुलकर बात नहीं कर रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवाया अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने हाल ही में एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला मैचिंग टैटू बनवाया है। यह टैटू 5-6 सितंबर को बेंगलुरु के मशहूर एलियंस टैटू स्टूडियो में बनवाया गया। इसे आर्टिस्ट सनी सेन और डिजाइनर अभिषेक गवाई ने तैयार किया है। अर्शदीप ने अपनी बांह पर समरीन के नाम के शुरुआती अक्षर ‘SK’ और समरीन ने अपनी बांह पर अर्शदीप के शुरुआती अक्षर ‘AS’ गुदवाए हैं। खास बात यह है कि दोनों ने टैटू में एक-दूसरे की हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया है। अर्शदीप की बांह पर ‘SK’ समरीन की लिखावट में है, जबकि समरीन की बांह पर ‘AS’ अर्शदीप की लिखावट में बनाया गया है। इस तरह दोनों के टैटू एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जानिए अर्शदीप का रिश्ता कैसे आगे बढ़ा ये खबर भी पढ़ें: क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म: इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 महीने से अफेयर की चर्चा थी पंजाब के रहने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है। इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘My Person’ लिखा। (पढ़ें पूरी खबर)