Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 58 Nifty 22,620.45 -0.42% Sensex 72,480.29 -0.07% Bank Nifty 54,633.05 +0.69% USD-INR 95.82 -0.16% Gold ₹/10g ₹128,967 -0.01% Silver ₹/kg ₹187,043 +0.25% Crude \$ 90.21 -0.23% India A 122/5 * v Australia A 358/10 ISTLive

खंडवाला चौक में निर्माणाधीन 3 मंजिला अवैध इमारत सील

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम के एमटीपी विभाग ने सोमवार को खंडवाला चौक में निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्माण बिना नक्शा पास करवाए करवाया जा रहा था। काम रुकवाने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण जारी रखा गया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर इमारत को सील करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पेक्टर माधवी, प्रदीप और मंगत राम की संयुक्त टीम ने की। वहीं दूसरी ओर, एमटीपी विभाग ने मैक्स सिटी को 85 लाख रुपए की रिकवरी के लिए नोटिस थमाया है। इसकी मूल रकम 33.67 लाख रुपए थी, जो ब्याज जुड़ने के बाद अब बढ़कर करीब 85 लाख हो गई है।