Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 53 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹125,990 -0.02% Silver ₹/kg ₹175,654 +0.23% Crude \$ 97.98 +0.85% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

गुरदासपुर में लोडेड महिंद्रा ने युवक को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, काम खत्म कर घर जा रहा था; ड्राइवर भागा

गुरदासपुर में दीनानगर के गांधी गेट के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। लोडेड महिंद्रा गाड़ी ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान रजत कुमार (26) के रूप में हुई है। वह गांधी गेट के नजदीक रहता था और राम मूर्ति का पुत्र था। रजत कुमार अविवाहित था और अपने घर के पास एक दुकान पर काम करता था। रजत मंगलवार रात करीब 10 बजे काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांधी गेट के पास मोहन फर्नीचर की दुकान के बाहर पहुंचा, तभी PB 35 AP 6882 नंबर की एक लोडेड महिंद्रा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलते ही SHO सुरिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार और आसपास के इलाके में शोक की लहर है।