Chandigarh Daily 20°C Clear AQI 61 Nifty 23,810.85 +1.58% Sensex 76,917.85 +1.62% Bank Nifty 55,540.05 +0.98% USD-INR 94.73 -0.17% Gold ₹/10g ₹119,837 -0.88% Silver ₹/kg ₹151,262 -2.40% Crude \$ 95.89 -0.59% Chhattisgarh 284/10 v Hyderabad (India) 275/9 *ISTLive

गुरुग्राम में कार से दो साल की बच्ची को कुचला,VIDEO:घर के सामने खेल रही थी, टायर ऊपर से गुजरा; पिता IT इंजीनियर

गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को एक कार सवार युवक ने कुचल दिया। हादसे के दौरान बच्ची की मां पास में ही खड़ी थी। कार सवार युवक ने कार मोड़ते समय टायर बच्ची के ऊपर चढ़ा दिया। युवक एक बार कार से नीचे उतरा, लेकिन इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। बच्ची के पिता आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तस्वीरों में देखिए कैसे बच्ची को कुचला… अब जानिए बच्ची के पिता ने क्या बताया… युवक ने वापस आकर कार चढ़ाई सेक्टर-5 निवासी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी छोटी बेटी अधिरजा तिवारी (2) घर के सामने गली में खेल रही थी। जिस कार से हादसा हुआ, उसे चला रहा युवक करीब पांच मिनट पहले वहां से गया था। उसने देखा भी था कि कोने पर बच्चे खेल रहे हैं। उस समय उसने बच्चों को साइड कर दिया था। इसके बाद जब वह वापस आया तो कार मोड़ते समय उसका टायर बेटी के ऊपर चढ़ गया। टायर चढ़ते ही दो सेकेंड में बेटी की सांसें थम गईं। डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने डायल-112 पर फोन भी किया था और सेक्टर-5 थाने में सूचना दे दी गई है। युवक पास में ही रहता है। हो सकता है कि युवक ने जानबूझकर कार बच्ची के ऊपर न चढ़ाई हो। अगर बेटी बच जाती तो उसके इलाज में कितना भी पैसा लगता, उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उस युवक की कार चढ़ने से उनकी बेटी की मौत हो गई। SHO बोले- कार को कब्जे में लिया सेक्टर-5 थाना के SHO सत्यवान ने कहा कि बच्ची की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवा दिया है। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक्सीडेंट करने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। कार चढ़ते ही मां ने बच्ची को गोद में उठाया घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। इसमें रात करीब 9 बजे अधिरजा गली में एक बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही है। पास ही उसकी मां एक महिला से बात कर रही है। इसी दौरान गली से एक कार मुड़ती है और अधिरजा उसके नीचे आ जाती है। मां तुरंत दौड़कर बच्ची को गोद में उठाती है और रोने लगती है। कार सवार युवक भी नीचे उतर आता है। कुछ ही देर में अधिरजा के पिता वीरेंद्र भी दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं।