गुरुग्राम में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 2 युवकों ने मंदिर जा रही रिटायर्ड लेडी प्रोफेसर को रुकवाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताया। अपना आइडेंटिटी कार्ड (ID) दिखाकर कहा, आगे बदमाश घूम रहे हैं। आपके साथ चोरी हो सकती है। अपने कंगन एक कागज में रख दो। महिला भी उनकी बातों में आ गई और करीब 5 लाख रुपए की कीमत के कंगन कागज में लपेट दिए। इसके बाद महिला जैसे ही घर पहुंची तो कागज में नकली कंगन मिले। पति जगदीश चंद का कहना है कि कंगन की कीमत करीब 5 लाख रुपए थी, जबकि पुलिस ने FIR में 80 हजार ही दर्शाए है। जगदीश खुद भी दिल्ली में सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तस्वीरों में देखिए ठगी का पूरा घटनाक्रम:- यहां सिलसिलेवार पढ़ें, महिला से कैसे ठगी हुई 5 लाख के कंगन, पुलिस ने 80 हजार रुपए के माने ठगी की बात सुनकर जगदीश तुरंत बाहर की ओर दौड़े। सड़क पर आसपास ठगों को खोजा गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जगदीश का कहना है कि उन्होंने ये कंगन करीब 2.38 लाख रुपए में खरीदे थे। अब उनकी वर्तमान कीमत 5 लाख रुपए थी। जबकि पुलिस ने 80 हजार रुपए ही इनकी कीमत लगाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी जांच अधिकारी रज्जक खान का कहना है कि शिकायत मिलते ही उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया था। कंगन की टेंटेटिव कीमत के हिसाब से FIR दर्ज कर ली गई है। असली कीमत रिकवरी के बाद ही पता चलेगी। क्राइम ब्रांच को भी मामले की जानकारी दी गई है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बताकर रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगी,VIDEO:आरोपी बोले- आगे बदमाश घूम रहे, ₹5 लाख के कंगन उतरवाए; कागज में लपेटकर नकली थमाए
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.