Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 62 Nifty 22,603.05 -0.76% Sensex 72,638.70 -0.59% Bank Nifty 55,055.55 -0.13% USD-INR 96.77 +0.42% Gold ₹/10g ₹128,474 -1.37% Silver ₹/kg ₹186,742 -2.54% Crude \$ 89.76 +0.36% India Under-19s 11 & 315/10 * v Australia Under-19s 151/10 & 174/10 ISTLive

गुरुग्राम PG संचालक मर्डर, फाइनेंसर ने ₹6.5 लाख मांगे:मोहलत मांगते ही गोली चलाई; पत्नी रोते हुए मदद को दौड़ी, बच्चे ‘बुलाओ किसी को’ चिल्लाते रहे

गुरुग्राम में पीजी संचालक हेमंत कैशिक मर्डर केस में कई खुलासे हुए हैं। करीब एक महीने से फाइनेंसर अमरजीत से 6 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। अमरजीत कई बार पैसों की डिमांड कर चुका था। मंगलवार शाम भी अमरजीत पैसों की रिकवरी के लिए हेमंत के घर आया था। अनहोनी के डर से हेमंत ने अपने दोस्त को भी बुलाया था। मगर वह भी फाइनेंसर के गुस्से को शांत नहीं करा सका। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें परिवार के साथ फाइनेंसर बात करता नजर आ रहा है। कुछ ही सेकेंड बाद अचानक गोली चलने की आवाज आती है। हेमंत की पत्नी भैया, भैया चिल्लाते हुए उसे बचाने की कोशिश करती है। बच्चे भी रोते हुए कमरे से भागते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पत्नी दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदारों के पास मदद मांगने पहुंची। फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली सास को भी आवाज लगाई। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की 2 तस्वीरें देखिए:- अब पढ़िए…VIDEO में क्या दिख रहा कमरे में बैठे थे हेमंत और फाइनेंसर: इस घटना का एक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी सामने आया है। इसमें कमरे के अंदर कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कमरे में कौन-कौन बैठा है। सोफे के एक साइड में एक व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है, जिसे हेमंत बताया जा रहा है। कॉमन फ्रेंड ललित भी रूम में था: हेमंत के सामने दूसरे सोफे पर दो व्यक्ति बैठे हैं। जिन्हें फाइनेंसर अमरजीत और कॉमन फ्रेंड ललित बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सोफे से खड़ा होता नजर आ रहा है। इसके कुछ सेकेंड बाद ही गोली चलने की आवाज आती है। हेमंत की पत्नी चिल्लाते हुए पहुंची: ये आवाज सुनते ही अंदर से चिल्लाने की आवाज आती है। आशंका है कि हेमंत की पत्नी गोली चलते ही चिल्लाने लगीं। इसके बाद एक व्यक्ति खड़ा होकर बाहर की तरफ भागने लगता है। वीडियो में हेमंत की एक लड़की भी नजर आ रही है। बच्चे दौड़कर मदद मांगने पहुंचे घर की दूसरी मंजिल में रहने वाले रहने वाली महिला ने बताया कि घटना के बाद हेमंत के बच्चे भागते हुए यहां आए थे। वो कह रहे थे कि बुलाओ, बुलाओ किसी को…। इसके बाद वो नीचे (फर्स्ट फ्लोर) की तरफ चले गए। फर्स्ट फ्लोर पर ही हेमंत की मां और भाई रहता है। पिस्टल रखकर रिकवरी करता था इंडियन आर्मी से रिटायरमेंट लेकर अमरजीत ने फाइनेंस का काम शुरू किया था। पुलिस सूत्रों की माने तो वह रिकवरी के दौरान हमेशा पिस्टल साथ ही रखता था। पिस्टल दिखाकर रिकवरी का दबाव बनाने की कोशिश करता था। हेमंत के घर भी वह अपने लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था। अमरजीत ने पिस्टल मेज पर रखकर बातचीत शुरू की थी। जब तुरंत पैसे देने को हेमंत ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी, अमरजीत ने माथे से सटाकर फायर कर दिया। गोली लगते ही वह सोफे पर गिर गया। डायरी में सारे लेन देन का रिकॉर्ड गोली चलाने के बाद अमरजीत गुरुग्राम से सीधे दिल्ली भागा। वहां से कहीं दूसरी जगह जाने की फिराक में था। पुलिस को उसकी एक डायरी भी हाथ लगी है। इस डायरी में ही कथित लेन देन का रिकॉर्ड है। पुलिस अब इस डायरी में नोट जानकारी को खंगाल रही है। वहीं, हेमंत के दोस्त मेहरबान का कहना है कि उसने अमरजीत से 1.5 लाख रुपए लिए गए थे। अब वह इस पर भारी भरकम ब्याज जोड़ रहा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि हेमंत और अमरजीत के बीच 6.5 लाख रुपए का लेनदेन था। इसी रकम को वसूलने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। ———— यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में पैसे न लौटाने पर PG संचालक की हत्या: रिटायर्ड फौजी ने घर आकर माथे पर गोली मारी, पत्नी भैया-भैया चिल्लाई, बच्चे रोने लगे गुरुग्राम में PG संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मंगलवार शाम रिटायर्ड फौजी ब्याज पर दिए पैसे वापस मांगने पहुंचा था। PG संचालक ने 8 दिन की मोहलत मांगी, लेकिन विवाद बढ़ने पर रिटायर्ड फौजी ने उनके माथे में गोली मार दी। (पूरी खबर पढ़ें)