चंडीगढ़ में BJP युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद जसवीर लाडी के बीच झड़प हो गई। मोहित ने आरोप लगाया कि पार्षद लाडी ने उनके हाथ से BJP का झंडा छीनकर जमीन पर फेंक दिया। कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई की गई। उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। मोहित के मुताबिक, वह रविवार शाम एक ब्लड कैंप में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के दौरान उनके दोस्तों ने वीडियो बना लिया था। उनका कहना है कि वीडियो में पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में वह या उनके साथी पार्षद के साथ किसी तरह की मारपीट करते नजर नहीं आ रहे हैं। मोहित का आरोप है कि उनकी मां के साथ भी हाथापाई की गई। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग मोहित ने आरोप लगाया कि जब से वह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने हैं, तभी से एरिया पार्षद जसवीर लाडी उनसे नाराज चल रहे हैं। मोहित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद लाडी ने आरोपों को खारिज किया वहीं, खुद पर लगाए गए आरोपों को पार्षद जसवीर लाडी ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विवाद की शुरुआत उनकी तरफ से नहीं हुई थी। जसवीर लाडी ने बताया कि पहले मोहित और उनके साथ मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज शुरू की। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने भी जवाब में मारपीट की। पार्षद ने आरोप लगाया कि घटना को केवल एक पक्ष की ओर से दिखाया जा रहा है, जबकि विवाद की शुरुआत किस तरह हुई, यह भी जांच का विषय है।
चंडीगढ़ में भाजयुमो अध्यक्ष को कॉलर पकड़कर घसीटा:AAP पार्षद से झड़प; BJP नेता बोले- मां से भी हाथापाई की; काउंसलर ने कहा- पहले इन्होंने मारा
Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.