चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। खेड़ा रोड पर युवक ने पहले PCR के आगे वाले शीशे पर वार किए और फिर साइड के शीशे तोड़ दिए। घटना के समय PCR में इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश मौजूद थे। शीशा टूटने से निकले कांच के कुछ टुकड़े प्रियंका को लगे, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की तो वह खुद को भगवान बताने लगा। उसने लोगों से कहा- मैं भगवान हूं, मत रोको, श्राप दे दूंगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को बताया गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी उसका नाम सामने नहीं आया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मानसिक रूप से परेशान युवक पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की। जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। अक्सर इसी इलाके में घूमता रहता है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज ने बताया कि पीसीआर पर डंडे से हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से परेशान है। उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
************ ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में 3 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत: परिजन बोले- कबड्डी प्लेयर पति ने हत्या की, रात 2 बजे फोन कर बताया; अंगूठा टूटा मिला लुधियाना में 3 महीने की प्रेग्नेंट महिला हरप्रीत कौर (25) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कबड्डी प्लेयर पति एक दिन पहले ही उसे मायके से ले गया था। इसके बाद सोमवार रात उसने नशे में आकर पत्नी को पीटा। फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की। (पढ़ें पूरी खबर)
चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा