करीब दो साल से CBI के कब्जे में 55 लाख रुपए वापस लेने के लिए शिकायतकर्ताओं ने चंडीगढ़ सीबीआई की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने अदालत में अर्जी दायर कर रकम लौटाने की मांग की है। अर्जी पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में सीबीआई ने करीब दो साल पहले ईडी शिमला के तत्कालीन असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप और उनके भाई विकासदीप को ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान विकासदीप के कब्जे से 55 लाख रुपए बरामद हुए थे। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… 55 लाख पर 28 सितंबर को फैसला 55 लाख रुपए वापस लेने के लिए दायर अर्जी पर 28 सितंबर को होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अदालत के आदेश के बाद तय होगा कि ट्रैप में इस्तेमाल की गई रकम शिकायतकर्ताओं को वापस की जाएगी या मामले में साक्ष्य के तौर पर सीबीआई के पास रखी जाएगी।
- Next Housing snapshot September 2026: Prices inch upward after sharp decline
- Previous यमुनानगर फाइनेंसर हत्याकांड,गैंगस्टरों की पोस्ट में पूर्व विधायक का जिक्र:लिखा- MLA का करीबी बनता था, इसके साथ पानी पीने वाले को भी नहीं छोड़ेगे
Recent Posts
- Ludhiana: Education institution head, associate booked in bid to usurp plot
- Five vendors fined for illegal cigarette sales in Chandigarh
- Chandigarh Golf League: Mulligans top Group A; Pirates, Aces, Hawks through to knockouts
- Asian Champions Trophy 2026: Mohali stadium set for hockey finals after ₹9-cr revamp
- Chandigarh MC imposes penalties of over ₹1-lakh in a day