Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 54 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,172 +0.12% Silver ₹/kg ₹175,912 +0.38% Crude \$ 97.89 +0.76% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

जालंधर में आयल टैंकर ने खड़ी कार को हिट किया:हाईवे किनारे पंक्चर लगा रहा था ड्राइवर, युवकों की जान बची, रामामंडी पुलिस को शिकायत

जालंधर के रामा मंडी चौक पर ऑयल टैंकर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार में बैठे युवक ने बताया कि टायर पंक्चर हो गया था। इसके बाद कार को हाईवे के किनारे खड़ा कर उसका टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा गुरुवार देर शाम का है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की बैक साइड डैमेज हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में सवार व्यक्ति ने बताया दोस्त पिंदर कार चला रहा था। वहीं, ऑयल टैंकर चालक बाऊ ने बताया कि वह लुधियाना से आ रहा था। कार सड़क किनारे खड़ी थी और दूसरी तरफ भी वाहन थे। जैसे ही वह ओवरटेक करे लगा तो कार नहीं दिखी। उसने ब्रेक लगाई लेकिन फिर भी ट्रक कार में हिट कर गया। रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची, वाहनों को साइड करवाया
हादसे की सूचना रामामंडी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और कार को हटाया। टैंकर ड्राइवर बाऊ ने बताया कि हादसे के बारे में मालिकों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही पुलिस से बात होगी और कार वाले को नुकसान की भरपाई की जाएगी।