Chandigarh Daily 27°C Clear AQI 74 Nifty 22,601.95 -0.78% Sensex 72,139.24 -0.87% Bank Nifty 53,892.55 -1.06% USD-INR 96.08 +0.11% Gold ₹/10g ₹128,538 -0.18% Silver ₹/kg ₹188,385 -1.19% Crude \$ 94.18 +1.71% India Under-19s 494/10 v Australia Under-19s 217/10 & 10 *ISTLive

जीरकपुर के अर्पित नारंग ने पंजाब में किया टॉप

 

एस.अग्निहोत्री/ हप्र

जीरकपुर, 8 सितंबर

नेश्नल टेस्टिंग ऐजेंसी (एनटीए) द्वारा 17 जुलाई को आयोजित की गई नेश्नल एजीबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2022 के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिये गये। जीरकपुर के अर्पित नारंग ने 720 में से 710 अंक प्राप्त कर पंजाब में टॉप कर बाजी मारी है जबकि उनका ऑल इंडिया रैंक 7 है। इस वर्ष 18.72 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे। छात्र ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां व दिवंगत पिता के अलावा अपने अध्यापकों को दिया है। हाल ही के वर्षों में अपने पिता को खो चुके अर्पित ने अपनी इस उपलब्धि पर अपनी मां को पेश आई कठिनाइयों को और श्री चैतन्य इंस्टीट्यूट के अध्यापकों द्वारा उन पर कायम रखे विश्वास को याद किया।

डॉक्टर बनने के लिये लक्ष्य रखने वाले अर्पित ने बताया कि वे जब दसवीं में थे तो उन्होंने वर्ष 2019 में अपने पिता को मेडिकल कोम्पिलीकेशंस के चलते खो दिया। वे इस घटना को ‘सेटबेक’ के रूप में नहीं बल्कि एक ‘चैलेंज’ के रुप में लेना चाहते थे कि वे परिवार में अपने पिता की कमी को पूरा कर एक सफल मुकाम प्राप्त करना चाहते थे।

एक फार्मा कंपनी में कार्यरत अर्पित की मां प्रीति नारंग ने बताया कि अर्पित का लगाव मेडिकल के प्रति बचपन से ही था जब वह पीजीआई में कार्यरत अपनी दादी के साथ समय समय पर पीजीआई जाया करता था और कुछ पलों के लिये डॉक्टरों से बातचीत करता था। डाक्टरी का प्रेरणा अर्पित ने वहीं से ली थी। परंतु पिता के खाेने के सदमे के बाद वह प्रेरणा एक उद्देश्यपूर्ति में तबदील हुई जिसका फल उसे पंजाब टॉपर और ऑल इंडिया रैंक सात के साथ मिला है।

नेश्नल साइंस ओलंपियाड और इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके अर्पित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का स्कॉलर और राज्य स्तरीय शतरंज का खिलाड़ी भी है।