मोहाली के जीरकपुर में पटियाला रोड स्थित एक वीआईपी होटल और पीजी में पुलिस ने दबिश देकर 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस को मौके से नशे का कुछ सामान भी मिला है। पुलिस अब रेस्क्यू की गई लड़कियों का डोप टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह जानकारी मोहाली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही केस दर्ज कर किया जाएगा। जांच में पुलिस को लड़कियां मिलीं यह कार्रवाई एसपी गजलप्रीत कौर की अगुवाई में की गई। पुलिस को शिकायत मिली थी कि होटल और पीजी की आड़ में गलत गतिविधियां चल रही हैं। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने तीन लड़कियां मिली। जब लड़कियों से पूछा तो उनहोंने अपनी सारी कहानी बता दी। इसके बाद पुलिस 3 लड़कियों को अपने साथ ले गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लड़कियां इस गतिविधि में कब से शामिल थीं और इसके पीछे कौन लोग हैं। 16 एफआईआर दर्ज, अब तक 100 लड़कियां रेस्क्यू एसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस की ओर से अब तक 16 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। करीब 100 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि होटलों की आड़ में चल रही ऐसी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी ने लोगों से अपील की कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें और कार्रवाई में सहयोग करें। पुलिस की रेड और जांच अभी जारी है।
जीरकपुर होटल-पीजी में पुलिस की रेड:3 लड़कियां रेस्क्यू, नशीला सामान बरामद; डोप टेस्ट करवाएगी पुलिस
📰 Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर ↗. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.