बहादुरगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झज्जर पुलिस की CIA-1 बहादुरगढ़ टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए CIA-1 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गौरव निवासी छारा अवैध हथियार लेकर छारा बाईपास के नजदीक पीलीये जोहड़ वाले रास्ते पर खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत दबिश दी। मौके पर एक युवक को काबू किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान गौरव निवासी छारा, जिला झज्जर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी पुलिस के अनुसार बरामद पिस्तौल के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया और अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
- Next El-Sayed Wants to Mend Ties With Jewish Democrats, but Some Are Still Not Impressed
- Previous लुधियाना में कंप्यूटर ऑपरेटर के गले में फंसी चाइना डोर:गर्दन पर लगा 10 इंच लंबा कट,काम से घर लौट रही थी युवती
Recent Posts
- No playground or labs: 104 Gohana school students approach HHRC
- Former ED deputy director Niranjan Singh, ex-DSP Balwinder Sekhon join Waris Punjab De
- Yash Paul Bourney takes oath as judge of J&K and Ladakh HC
- ₹550-crore fake silver offerings row: Police yet to record statements of senior officials of shrine board, DSP tells court
- Autumn session: NC, BJP spar in J&K House over state holidays