Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 55 Nifty 23,329.00 -0.36% Sensex 74,529.08 -0.44% Bank Nifty 56,215.55 -0.45% USD-INR 95.58 +0.00% Gold ₹/10g ₹134,719 +0.17% Silver ₹/kg ₹207,118 +1.31% Crude \$ 90.14 -0.42% India A 257/5 * v Australia AISTLive

तुर्की में होशियारपुर के पूर्व सरपंच के बेटे की मौत:क्रेन की मरम्मत करते समय हादसा; परिवार में पसरा मातम; 4 सितंबर को पहुंचेगा शव

पंजाब के टांडा उड़मुड़ के गांव रल्लण निवासी 43 वर्षीय हरजिंदर सिंह की तुर्की में क्रेन हादसे में मौत हो गई। वह पूर्व सरपंच के बेटे थे। यह हादसा 28 अगस्त को तुर्की के बुरसा शहर में हुआ था। गंभीर रूप से घायल हरजिंदर सिंह ने 29 अगस्त को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके परिवार को देर रात इस बारे में जानकारी मिली। मृतक के भाई बलदेव सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को हरजिंदर सिंह अपने साथी कर्मचारियों के साथ एक क्रेन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक क्रेन का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी और 12 वर्षीय बेटा पीछे छोड़ गए हरजिंदर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अगले दिन उनकी मौत हो गई। हरजिंदर सिंह पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह के बेटे थे। वह अपने पीछे पत्नी अमनदीप कौर और 12 वर्षीय बेटे इशमीत को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हरजिंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अब हरजिंदर सिंह के शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 4 सितंबर को पैतृक गांव रल्लण में किया जा सकता है।