Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 59 Nifty 22,716.20 -0.28% Sensex 72,529.07 -0.33% Bank Nifty 54,259.95 -0.39% USD-INR 95.97 0.00% Gold ₹/10g ₹129,943 +1.03% Silver ₹/kg ₹190,746 +0.17% Crude \$ 88.92 -3.97% India A v Australia A 282/7 *ISTLive

दोहते ने नानी का गला-मुंह दबाकर की हत्या:पहले सामान्य मौत मानकर किया अंतिम संस्कार, CCTV फुटेज से खुला राज

लुधियाना में जगराओं के गांव अमरगढ़ कलेर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिस नानी ने अपनी बेटी के गुजर जाने के बाद दोहते को मां की तरह पाला,उसे बड़ा किया और उसकी शादी करवाई,उसी दोहते ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी नानी की बेरहमी से जान ले ली। हैरानी की बात तो यह है कि परिवार ने इसे हार्ट अटैक या सामान्य मौत समझकर अगले दिन अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन इसके बाद सामने आई एक CCTV फुटेज ने इस पूरे मामले को 180 डिग्री घुमा दिया। CCTV ने ऐसे खोली कत्ल की पोल अंतिम संस्कार के बाद परिवार के मन में लगातार यह सवाल उठ रहा था कि भली-चंगी मां की अचानक मौत कैसे हो गई जब उन्होंने पड़ोस के घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली तो जो दिखा वो दिल दहला देने वाला था फुटेज में 3 तारीक शाम करीब 5:30 बजे आरोपी गुरकीरत सिंह उर्फ गोरा अपनी बुजुर्ग नानी मनजीत कौर के साथ झगड़ा करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह मारपीट पर उतर आता है और नानी के ऊपर बैठकर बेरहमी से उनका मुंह और गला दबाता हुआ साफ दिख रहा है। इसी फुटेज ने साबित कर दिया कि जिसे सामान्य मौत मानकर राख कर दिया गया था,वो दरअसल एक मर्डर था। क्या था कत्ल के पीछे का असल मकसद? घर और प्रॉपर्टी का लालच: पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह अपनी नानी का घर और बाकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहता था। वह कई बार नानी पर इसके लिए दबाव बना चुका था लेकिन नानी संपत्ति उसके नाम करने को तैयार नहीं थी। इसी बात से खुन्नस खाए बैठे दोहते ने उस नानी को ही रास्ते से हटा दिया, जिसने उसे पाल-पोस कर बड़ा किया था। मौत से लेकर गिरफ्तारी तक की टाइमलाइन: 3 सितंबर: शाम करीब 6 बजे परिवार को नानी की मौत की खबर मिली। देरी होने के कारण शव मोर्चरी में रखवाया गया। 4 सितंबर: गुरकीरत की बातों में आकर परिवार ने पुलिस से धारा 194 (सामान्य मौत) के तहत कार्रवाई करवाई और अंतिम संस्कार कर दिया। CCTV मिलने के बाद: मृतका की बेटी (आरोपी की मौसी) कुलविंदर कौर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ली और धारा 194 की कार्रवाई को पलटते हुए आरोपी गुरकीरत पर सीधे हत्या (मर्डर) का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रॉपर्टी के आगे खून के रिश्ते भी कितने खोखले हो गए हैं।