Chandigarh Daily 20°C Clear AQI 63 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,236 +0.35% Silver ₹/kg ₹175,715 -0.23% Crude \$ 97.17 -0.66% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक पर फायरिंग, घायल

अमृतसर| अजनाला में जन्माष्टमी कार्यक्रम से लौट रहे कार युवक को रास्ते में रोककर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पैर में 3 गोलियां लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में खानोवाल (हाल निवासी वार्ड नंबर 9, अजनाला) निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर अजनाला स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर में नतमस्तक होने गया था। इस दौरान दोस्त मेजर सिंह ने फोन कर उसे अपनी क्रेटा कार लेकर आने को कहा, ताकि अपने साथी गुरप्रताप सिंह उर्फ गोरा को गांव साहोवाल से ला सकें। मंदिर से लौटने के बाद गुरदीप अपने दोस्त गुरप्रताप और मेजर के साथ साहोवाल की ओर रवाना हुआ। रात करीब 11:20 बजे जब जगदेव खुर्द चौक से साहोवाल की तरफ बढ़े तो रास्ते में सरबजीत सिंह उर्फ साबा हाथ में देसी पिस्टल लेकर अपने अन्य साथियों के साथ खड़ा था। आरोपियों ने हाथ देकर कार रुकवा ली और तीनों को जबरन बाहर निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार, कार से बाहर आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी निरंदर सिंह ने सरबजीत सिंह से उन्हें गोली मारने को कहा। इसके तुरंत बाद सरबजीत सिंह उर्फ साबा ने गुरदीप के पैरों पर 3 फायर कर दिए, जिससे वह घायल हो गया।