जालंधर | नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट शाखा की एडहॉक कमेटी के चेयरमैन पद से पार्षद अमित ढल्ल को हटा दिया है। उनके स्थान पर वार्ड नंबर 4 के पार्षद जागीर सिंह को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यह निर्णय लिया गया। मेयर वनीत धीर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की अन्य सभी एडहॉक कमेटियां पूर्ववत कार्य करती रहेंगी। नगर निगम में बड़े प्रोजेक्टों और विभिन्न शाखाओं के कामकाज की निगरानी के लिए पार्षदों की एडहॉक कमेटियां गठित की जाती हैं। वर्तमान में स्ट्रीट लाइट कमेटी के अलावा प्रॉपर्टी टैक्स, सैनिटेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और तहबाजारी जैसी अन्य कमेटियां भी सुचारू रूप से कार्यरत हैं।
- Next John E. Sununu Wins Republican Senate Primary in New Hampshire
- Previous तलवंडी सलेम के सरपंच और साथियों पर तर्कशील सोसायटी सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप
Recent Posts
- Five vendors fined for illegal cigarette sales in Chandigarh
- Chandigarh Golf League: Mulligans top Group A; Pirates, Aces, Hawks through to knockouts
- Asian Champions Trophy 2026: Mohali stadium set for hockey finals after ₹9-cr revamp
- Delay in retiral benefits: HC summons Punjab chief secy on Oct 28
- Punjab Police ask Centre for powers to check pharma drug trade