Chandigarh Daily 19°C Clear AQI 60 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,117 +0.26% Silver ₹/kg ₹176,307 +0.10% Crude \$ 97.90 +0.08% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

निहंग ने मनचले को चप्पलों से पीटा,VIDEO:घेरा डाला तो फैक्ट्री में घुसा; बाहर निकाल थप्पड़ भी मारे, स्कूली लड़कियों को छेड़ता था

मोगा में निहंग ने एक मनचले की पिटाई कर दी। निहंग का दावा है कि वह युवक एक स्कूल के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। निहंग ने उसका पीछा किया तो वह फैक्ट्री में घुस गया लेकिन निहंग उसे वहां से निकाल लिया। फिर उसके मुंह पर 8 बार चप्पल और 2 बार थप्पड़ मारे। इसके बाद फैक्ट्री के मुलाजिमों ने युवक को छुड़ाया। इसके बाद युवक भी निहंग के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। हालांकि निहंग ने चेतावनी दी कि दोबारा पकड़ा गया तो फिर और तगड़ा सबक सिखाएंगे। निहंग प्रभु खालसा ने कहा कि उनकी टीम मंगलवार को स्कूल के बाहर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि 2 युवक इस दौरान भाग निकले लेकिन उन पर भी हमारी नजर है। निहंगों की पिटाई करने के VIDEO में क्या दिख रहा, जानिए
वीडियो में नजर आ रहा है कि निहंग एक युवक को घेर लेते हैं। खुद को निहंग सिखों से घिरता देख युवक उनसे बचने की कोशिश में भागकर पास की ही एक फैक्ट्री के अंदर घुस जाता है। इसके बावजूद निहंग उसका पीछा नहीं छोड़ते और उसी फैक्ट्री में पहुंच जाते हैं। फैक्ट्री के अंदर घुसकर निहंग उसे दबोच लेते हैं। निहंग सिखों के हत्थे चढ़ते ही मनचले की जोरदार पिटाई की जाती है। गुस्से में आया निहंग मनचले के मुंह पर लगातार 8 बार चप्पल मारता हैं और उसे 2 बार जोरदार थप्पड़ भी जड़ देता है। इस दौरान निहंग कहता है कि ये कुल 3 लोग थे। निहंगों के आते ही 2 युवक वहां से भाग निकले लेकिन ये निहंगों के हत्थे चढ़ गया। वीडियो के अंत में फैक्ट्री के कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने आ जाते हैं। वह निहंगों से युवक को छुड़ा लेते हैं। खुद को बुरी तरह फंसता देख युवक भी अपनी गलती मान लेता है और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता हुआ नजर आता है। जिसके बाद निहंग उसे सख्त चेतावनी देकर छोड़ देते हैं। निहंग ने कहा- पुलिस यहां PCR तैनात करे
निहंग प्रभु खालसा निहंग ने कहा कि इस मनचले को तो आखिरी चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन पुलिस और प्रशासन से मांग है कि स्कूलों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाएं। खास तौर पर स्कूल शुरू होने व छुट्‌टी के समय यहां पर PCR तैनात की जाए। स्कूली बच्चियों का रास्तों में इस तरह परेशान होना समाज के लिए शर्मनाक है।