जालंधर जिले के नकोदर में विजिलेंस ब्यूरो ने नूरमहल स्थित सेवा केंद्र पर छापा मारा। विजिलेंस ने सेवा केंद्र के एक कर्मचारी को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक ऐसे सर्टिफिकेट के लिए ली जा रही थी, जिसके लिए कोई आवेदन ही नहीं किया गया था। जानकारी के अनुसार, नूरमहल का एक निवासी कुछ दिन पहले सर्टिफिकेट बनवाने सेवा केंद्र गया था। जब उसका सर्टिफिकेट बन गया, तो उसने अपने रिश्तेदार को बताया। रिश्तेदार ने पूछा कि यह कैसे बन गया, तो उसने बताया कि उसने इसके लिए 7000 रुपए दिए थे। रिश्वत लेने की विजिलेंस को की शिकायत यह बात पता चलने पर रिश्तेदार ने जालंधर विजिलेंस से संपर्क किया। उसने बताया कि उसने कोई सर्टिफिकेट बनवाने का अनुरोध नहीं किया था, फिर भी उसके रिश्तेदार से 7000 रुपए ले लिए गए। विजिलेंस ने जाल बिछाकर दबोचा विजिलेंस ने जाल बिछाकर सेवा केंद्र के प्रभारी मुकेश कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मुकेश कुमार कोट बादल खान, थाना नूरमहल, जिला जालंधर का रहने वाला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
नूरमहल सेवा केंद्र का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:बिना आवेदन के ₹7000 में बना रहा था सर्टिफिकेट; विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा