Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 54 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,023 +0.00% Silver ₹/kg ₹175,654 +0.23% Crude \$ 98.01 +0.89% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा का पत्नी से तलाक:5 साल पहले शादी की थी; लिखा- एक्स-वाइफ और जिंदगी की महिला का सम्मान करना मर्दानगी

पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा ने आखिरकार अपनी शादी और तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है। परमीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया कि वह अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक ले चुके हैं। एक्स-वाइफ और जिंदगी की महिला का सम्मान करना ही मर्दानगी है। परमीश की पत्नी गीत ग्रेवाल एक कनाडाई राजनीतिज्ञ और वकील हैं। उन्होंने कनाडा में चुनाव भी लड़ा था। दोनों 21 अक्टूबर 2021 को कनाडा में शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने भारत में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। उनकी एक बेटी भी है। लेकिन पिछले एक साल से दोनों के अलग होने की खबरे आ रही थी। जनवरी 2026 में दोनों के अलग होने का कथित दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय परमीश और गीत ने इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था। अब परमीश के बयान के बाद तलाक की पुष्टि हो गई है। परमीश वर्मा ने ये पोस्ट शेयर की.. पंजाबी सिंगर ने पोस्ट में ये बातें लिखी. ट्रोलिंग के बीच परमीश ने दिया जवाब तलाक के बाद परमीश वर्मा की निजी जिंदगी भी चर्चा में है। पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बराड़ के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर सवाल कर रहे हैं। हरमन के बर्थडे पर परमीश की ‘Happy Birthday Love’ पोस्ट के बाद ये चर्चाएं और बढ़ गईं। ट्रोलिंग के बीच परमीश ने कहा कि रिश्ता टूटने पर पुरुष को आसानी से विलेन बना दिया जाता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि असली मर्दानगी अपनी पूर्व पत्नी और आज जिंदगी में मौजूद महिला, दोनों का सम्मान करने में है। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर उन्होंने खुद झेला और अपने फैसलों की जिम्मेदारी भी ली। हरमन से रिश्ते पर सस्पेंस परमीश ने अपनी पोस्ट में जिंदगी में मौजूद महिला का नाम नहीं बताया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इसे हरमन बराड़ से जोड़ रहे हैं। दोनों के रिश्ते की चर्चा लगातार हो रही है, लेकिन परमीश और हरमन ने आधिकारिक तौर पर डेटिंग की पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ कयास माना जा रहा है। यानी परमीश वर्मा ने तलाक की पुष्टि कर दी है और अपनी जिंदगी में किसी महिला के होने की बात भी कही है, लेकिन उन्होंने उस महिला का नाम नहीं बताया। परमीश वर्मा कौन हैं? परमीश वर्मा मशहूर पंजाबी सिंगर, एक्टर और म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर हैं। उनका जन्म पटियाला में हुआ। उन्होंने पहले म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर के तौर पर काम किया और बाद में गायकी और फिल्मों में पहचान बनाई। ‘गाल नी कड़नी’, ‘शादा’, ‘4 यार’ जैसे गानों से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म ‘रॉकी मेंटल’ से उन्होंने बतौर एक्टर शुरुआत की। गीत ग्रेवाल कौन हैं? गीत ग्रेवाल, जिनका नाम गुनीत ग्रेवाल भी बताया जाता है, कनाडा में रहने वाली वकील और पूर्व राजनीतिक उम्मीदवार हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर से कानून की पढ़ाई की और क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से लॉ में मास्टर्स किया। 2021 में उन्होंने कनाडा के फेडरल चुनाव में भी उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लिया था।
************ ये खबर भी पढ़ें: बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक: चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक की बात कही। जिसमें दोनों ने लिखा- यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है। (पढ़ें पूरी खबर)