Chandigarh Daily 27°C Drizzle AQI 105 Nifty 23,140.50 +0.34% Sensex 73,895.74 +0.43% Bank Nifty 55,580.40 +0.26% USD-INR 95.82 -0.13% Gold ₹/10g ₹133,122 +0.54% Silver ₹/kg ₹199,631 +1.25% Crude \$ 92.41 -2.33% India Under-19s v Australia Under-19s 188/5 *ISTLive

पंजाब में ब्लैकआउट का खतरा मंडराया:सिर्फ 2 दिन का कोयला बचा, लंबे बिजली कट लगेंगे; इंजी. एसो. बोली- ₹7,800 करोड़ का घाटा होगा

पंजाब के बिजली मंत्री तरुणप्रीत सोंध के बताए टाइम के हिसाब से ब्लैकआउट का खतरा मंडरा रहा है। राज्य के प्राइवेट थर्मल प्लांटों में सिर्फ 2 दिन का कोयला बचा है। अगर आज-कल में सप्लाई नहीं आई तो यहां बिजली बननी बंद हो जाएगी। ऐसा हुआ तो फिर लोगों को 2 दिन बाद लंबे कट झेलने के लिए तैयार रहना होगा। पंजाब में थर्मल प्लांटों से कुल 5,680 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। इनमें तीन सरकारी थर्मल प्लांटों की क्षमता 2,300 मेगावाट है, जबकि दो प्राइवेट प्लांट 3,380 मेगावाट बिजली पैदा कर सकते हैं। प्राइवेट प्लांटों में उत्पादन बंद होने पर राज्य सरकार को केंद्रीय पूल से ज्यादा बिजली खरीदनी पड़ेगी। इसी बीच PSEB इंजीनियर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अजयपाल सिंह अटवाल ने पावरकॉम यानी PSPCL की वित्तीय स्थिति पर सरकार को चेताया है। उन्होंने कहा कि इस पर पावरकॉम को करीब ₹7,800 करोड़ के राजस्व घाटे का अनुमान है। उधर, बिजली कटों से परेशान लुधियाना के उद्यमियों ने चीफ इंजीनियर सेंट्रल जोन जगदेव सिंह हांस के जरिए सरकार को चेतावनी दी है। उद्यमियों का कहना है कि अगर उन्हें लगातार बिजली नहीं मिली तो वे अपना कारोबार दूसरे राज्यों में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बिजली संकट पर CM को लिखी ये अहम बातें… इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बिजली संकट से निपटने के लिए ये सुझाव दिए…. कोयले को लेकर पंजाब में राजनीति पंजाब के बिजली मंत्री ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से निजी थर्मल प्लांटों को कोयला नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से प्लांट आधी से कम क्षमता पर काम कर रहे हैं। बिजली उत्पादन कम होने से पावर कट लगाने पड़ रहे हैं। बिजली मंत्री तरूणप्रीत सौंद ने यहां तक कह दिया कि अगर कोयले की सप्लाई नहीं मिली तो पब्लिक लंबे पावर कट के लिए तैयार रहें। वहीं, केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया कि कोयले की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में कोयले का आवंटन किया गया है। पंजाब में अब कोयले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आप बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है, वहीं भाजपा इसके लिए आप सरकार को जिम्मेदार बता रही है। भाजपा का तर्क है कि आप सरकार के पुअर मैनेजमेंट की वजह से बिजली कट लग रहे हैं। **************** ये खबर भी पढ़ें: सिख लड़कियों को फंसा रहा PAK ग्रूमिंग गैंग: युवक का दावा-ब्रिटेन में गिफ्ट, कैश और दोस्ती से भरोसा जीतते, परिवार से दूर करते, फिर धर्म बदलवाते ब्रिटेन में सिख लड़कियों को कथित तौर पर फंसाकर उनका ब्रेनवॉश, फिर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसका दावा एक सिख युवक ने किया है। यूके के एक चैनल के पॉडकास्ट में युवक ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर गैर-मुस्लिम लड़कियों, खासकर सिख लड़कियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। (पढ़ें पूरी खबर)