पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और सत्तारूढ़ सरकार की घेराबंदी के लिए बड़े अभियान की रूपरेखा तैयार की है। राज्य में बढ़ते नशा संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाते हुए भाजपा 18 से 30 सितंबर तक 12 दिवसीय राज्यव्यापी महायात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर को पठानकोट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। महाअभियान का समापन 29 या 30 सितंबर को जालंधर में होगा, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस यात्रा में शिरकत कर सकते हैं। विरासत को जोड़ेंगे 4 शुरुआती केंद्र 117 विधानसभा हलकों से गुजरेगी यात्रा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व ने तय किया है कि यह 12 दिवसीय यात्रा पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के कोने-कोने तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान युवाओं को जोड़ने के लिए जगह-जगह बड़ी बाइक रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की कमान संभालने और जमीनी स्तर पर जनता से सीधे संवाद के लिए केंद्र सरकार के एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश नेताओं को अलग-अलग हलकों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जालंधर में अमित शाह की मेगा रैली से होगा समापन राज्यव्यापी यात्रा का भव्य समापन दोआबा क्षेत्र के प्रमुख केंद्र जालंधर में होगा। 29 या 30 सितंबर को होने वाली इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के चुनावी शंखनाद का संदेश देंगे। इसके अतिरिक्त, पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अक्टूबर में पंजाब का तीन दिवसीय संभावित दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और राधा स्वामी सत्संग ब्यास मुख्यालय के आसपास जनसभाएं और रोड शो कर सकते हैं। सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का सीधा राजनीतिक संदेश भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य की सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी और शिरोमणि अकाली दल के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना नहीं है।
पंजाब में BJP 18 से शुरू करेगी राज्यव्यापी यात्रा:पठानकोट से शुरुआत, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता; PM मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल