Chandigarh Daily 24°C Overcast AQI 57 Nifty 24,356.40 +1.65% Sensex 78,822.56 +1.97% Bank Nifty 57,002.05 +1.95% USD-INR 94.49 -0.15% Gold ₹/10g ₹125,934 +1.78% Silver ₹/kg ₹160,908 +1.31% Crude \$ 86.86 -1.43% Chhattisgarh 284/10 & 254/10 v Hyderabad (India) 280/10 & 13/2 *ISTLive

पटियाला के SOE फीलखाना में बदली शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर:स्टूडेंट बोले- स्मार्ट सिस्टम, फ्री कोचिंग, हाई क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से संवर रहा फ्यूचर; NEETJEE कर रहे क्वालिफाई

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सरकारी शिक्षा के ढांचे को पूरी तरह से आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई शिक्षा क्रांति की झलक पटियाला के ‘स्वतंत्रता संग्रामी संतोख सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस, फीलखाना’ में साफ तौर पर देखने को मिल रही है। SOE में स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जा रहा बल्कि उन्हें देश के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE, NEET, IISC और CLAT में सफलता हासिल करने के लिए शुरू से ही तराशा जा रहा है। स्कूल स्टूडेंट्स का कहना है कि स्कूल का स्मार्ट सिस्टम, फ्री कोचिंग, हाई क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर व सुरक्षित माहौल उनके फ्यूचर को संवार र हा है। स्टूडेंट्स का कहना है कि इस स्कूल में उन बच्चों के सपनों को उड़ान मिल रही है जो देश के बड़े संस्थानों में पढ़ाई करना चाहते हैं। पिछले चार वर्षों में स्कूल की बिल्डिंग पर चार करोड़ रुपए खर्च हुए और एक करोड़ रुपए फर्नीचर पर खर्च किए गए। प्रिंसिपल रजनीश गुप्ता का कहना है कि इन चार सालों में स्टूडेंट्स को एक करोड़ रुपए की वर्दियां दे चुके हैं। स्कूल के स्टूडेंट्स राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। स्कूल में स्टूडेंट्स को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानिए…
स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर में क्या तब्दीलियां आई जानिए… क्या कहते हैं स्कूल के स्टूडेंट्स जानिए…