Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 115 Nifty 23,897.70 +0.10% Sensex 76,515.43 +0.48% Bank Nifty 57,369.65 -0.02% USD-INR 94.49 +0.02% Gold ₹/10g ₹135,996 -1.39% Silver ₹/kg ₹202,775 -1.41% Crude \$ 91.48 +0.20% ISTLive

पठानकोट में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव:पंजाब-चंडीगढ़ में भी बरसेंगे बादल, उमस-गर्मी से थोड़ी राहत; बठिंडा में 36.6 डिग्री तापमान

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को कुछ हद तक गर्मी व उमस से राहत दिलाई है। रविवार को पठानकोट में जमकर बारिश से मौसम में काफी बदलाव आया है। चंडीगढ़ में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि राज्य के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.6 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। होशियारपुर और रूपनगर में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और कैथल में भी कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि शनिवार को पांच जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई।सभी जिलों में तापमान 31.5 डिग्री से 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अब तक 255.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 382.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी राज्य में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई है। इस तरह की बनी मौसम की स्थिति पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की ट्रफ और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पंजाब में बारिश सभी जगह समान नहीं होगी, कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल भारी बारिश का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है। 10 सितंबर तक का मौसम 4 प्वाइंटों में जानिए बारिश: इस सप्ताह पंजाब में हल्की बारिश होगी और बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। दिन का तापमान: ज्यादातर इलाकों में तापमान 34 से 40 डिग्री के बीच रहेगा और सामान्य से ज्यादा रहेगा। गर्मी ज्यादा: दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का तापमान: न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहेगा और कई इलाकों में सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। आठ हजार मेगावाट बिजली बाहर से लेनी पड़ी पंजाब में इस समय बिजली की मांग 12,794 मेगावाट है, जबकि उत्पादन 4,391 मेगावाट हो रहा है। राज्य को 8,404 मेगावाट बिजली बाहर से लेनी पड़ रही है, जबकि तय शेड्यूल 8,220 मेगावाट है। यानी शेड्यूल से 184 मेगावाट अधिक बिजली ली जा रही है। सिस्टम फ्रीक्वेंसी 49.91 हर्ट्ज है।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.