Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 54 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,172 +0.12% Silver ₹/kg ₹175,912 +0.38% Crude \$ 97.89 +0.76% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोपियों से हथियार बरामद:पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ; जेल से चला रहे थे नेटवर्क

लुधियाना पुलिस ने देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए 3 आरोपियों से 1 पिस्टल .32 बोर और 2 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पाकिस्तान में बैठे अपने साथियों के कहने पर संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी लाइव फुटेज और सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वप्न शर्मा, IPS के निर्देश पर की गई। अभियान की निगरानी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, अतिरिक्त डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रूपिंदर कौर भट्टी और सहायक पुलिस कमिश्नर डिटेक्टिव हर्षप्रीत सिंह की देखरेख में की जा रही है। पहले आरोपी से पूछताछ में सामने आए साथियों के नाम पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रशपाल सिंह निवासी सरफकोट, फतेहगढ़ जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने साथियों के कहने पर मिलिट्री कैंप बद्दोवाल, लुधियाना के नजदीक फिरोजपुर रोड पर किराए की दुकान लेकर वहां CCTV कैमरे लगाता था। खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों से संबंधित जानकारी की लीक इन कैमरों के जरिए वह कथित तौर पर खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजता था। इस संबंध में थाना सराभा नगर में FIR नंबर 236, दिनांक 27 अगस्त 2026, U/S 3/4/5/9 OS Act और 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। रशपाल से पुलिस ने 2 CCTV कैमरे, एक वाई-फाई बॉक्स, एक एडॉप्टर और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके अन्य कथित साथियों के बारे में जानकारी मिली। अमृतसर से पकड़े गए दो आरोपी जांच के दौरान 4 सितंबर 2026 को CIA स्टाफ लुधियाना और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना की संयुक्त टीम ने रोहित मसीह और वरिंदर मसीह दोनों निवासी गांव जस्सड़, थाना रामदास, जिला अमृतसर, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं तीसरे आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह, निवासी गांव मलकपुर, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर को केंद्रीय जेल अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे भी नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की शैक्षणिक स्थिति और केस पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रोहित मसीह 10वीं पास, वरिंदर मसीह 5वीं पास और आकाशदीप सिंह 10वीं पास है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। रोहित मसीह के खिलाफ FIR नंबर 37, दिनांक 3 जून 2026, थाना SSOC अमृतसर में NDPS Act की धारा 31, 25, 29 और Arms Act की धारा 25 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में भी .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का उल्लेख है। पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है।