Chandigarh Daily 20°C Mainly clear AQI 71 Nifty 22,936.75 +1.05% Sensex 74,151.04 +1.24% Bank Nifty 54,909.65 +1.18% USD-INR 95.25 +0.04% Gold ₹/10g ₹123,603 -0.38% Silver ₹/kg ₹160,682 -2.23% Crude \$ 100.08 -2.63% Hyderabad (India) 380/10 v Punjab 240/6 & 431/10 *ISTLive

पूर्व CM भजनलाल की बेटी की मुश्किलें बढ़ी:गुरुग्राम कोर्ट में भगोड़ा होने की रिपोर्ट पेश, कुलदीप बिश्नोई जन्माष्टमी छोड़ अचानक विदेश रवाना

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई के खिलाफ जालसाजी मामले में गुरुग्राम कोर्ट की सख्ती और बढ़ गई है। शनिवार (5 सितंबर को) गुरुग्राम की कोर्ट में रोशनी बिश्नोई के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की तामील रिपोर्ट पेश की गई। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पेश होने के लिए 6 अक्टूबर 2026 तक का अंतिम समय दिया है। इसी सुनवाई से पहले भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई विदेश रवाना हो गए हैं। विदेश यात्रा के कारण वे हिसार में आयोजित हुए अपने उस पारंपरिक जन्माष्टमी कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो सके, जिसमें वे हर साल नियमित रूप से शिरकत करते रहे हैं। हिसार में हुए कार्यक्रम के बैनर पर उनका बड़ा फोटो भी लगाया गया था। खुद मंत्री अरिवंद शर्मा ने मंच से कुलदीप बिश्नोई के जरूरी काम से विदेश जाने की घोषणा भी की। इस तरह बिश्नोई परिवार की मुश्किलें बढ़ रहीं… कुलदीप बिश्नोई पहले ही डिलीट कर चुके हैं बहन के साथ वाली पोस्ट बता दें कि, धोखाधड़ी और जालसाजी की एफआईआर सामने आने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने रक्षाबंधन पर बहन रोशनी बिश्नोई के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी पोस्ट और तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इसके बाद से ही वे इस मामले पर दूरी बनाए हुए हैं और अब सुनवाई के ऐन वक्त पर उनके विदेश जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता धर्मवीर बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि रोशनी बिश्नोई और उनके पति अनूप बिश्नोई ने मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर सेक्टर 23/23ए के महंगे प्लॉट्स की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त की। इस मामले में पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 471, 204 और 120B IPC के तहत केस दर्ज किया हुआ है।