रोहतक में युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान दो हमलावर कार में सवार होकर वहां आए। दोनों ने नकाब पहने थे। दोनों ने आते ही युवक पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसके बाद उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बेरहमी से युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे है। युवक बचकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर उसे लतागार पीटते रहते है। हमलावरों के फरार हो जाने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक आरोपी पुलिस का सस्पेंडेड सिपाही है, जिसका नाम पेपर लीक मामले में आया था। वर्तमान में वह ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। पीड़ित ने एक लाख रुपये उधार लिए थे, जो लौटा चुका है। मगर, आरोपी उससे दो लाख और मांग रहा है। फिलहाल, पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस कर रही मामले की जांच थाना अर्बन एस्टेट के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि एक युवक के साथ मारपीट होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द की आरोपी को काबू कर लेगी।
- Next मंडी में जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार; जयकारों से गूंजी छोटी काशी
- Previous फरीदाबाद में सीलिंग कार्रवाई में DTP से भिड़ा रिटायर्ड SI:रिहायशी मकानों में चल रही थी व्यावसायिक गतिविधियां; 9 यूनिट्स सील
Recent Posts
- Technical gaps cripple biometric system at Punjab’s opioid treatment centres
- 10kg drone-dropped heroin recovered in Ferozepur
- Himachal to appoint PGI, AIIMS PG graduates sans tests, interviews
- From litter to compost: Special autumn drive in Srinagar for sustainable leaf management
- Jammu espionage case: Army officer’s wife booked for ‘sharing sensitive intel’ with Chinese operatives