Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 53 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹125,841 -0.14% Silver ₹/kg ₹175,214 -0.02% Crude \$ 97.89 +0.76% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

फतेहाबाद में पिकअप और ट्रक की भिड़ंत:कई पलटे खाकर दूर जा गिरी गाड़ी, फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस

फतेहाबाद जिले में भट्टू रोड पर रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। ढिंगसरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर कई पलटे खाते हुए दूर जा गिरी। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और पिकअप ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। भट्टू कलां निवासी बलवंत सिंह गंडेर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर फतेहाबाद की तरफ जा रहा था। तभी फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ढिंगसरा के पास पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। सड़क पर खाई गाड़ी ने कई पलटी ट्रक की एक साइड पिकअप के ड्राइवर साइड से टकराई, जिससे पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर कई बार पलट गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा और ड्राइवर की तरफ का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप ड्राइवर बलवंत सिंह को गाड़ी से बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और खराब हुए वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सामान्य करवाया। पुलिस अब फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है और मामले की आगे जांच में जुट गई है।