Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 59 Nifty 22,716.20 -0.28% Sensex 72,529.07 -0.33% Bank Nifty 54,259.95 -0.39% USD-INR 95.97 0.00% Gold ₹/10g ₹129,696 +0.84% Silver ₹/kg ₹190,422 -0.01% Crude \$ 89.28 -3.59% India A v Australia A 282/7 *ISTLive

बठिंडा में चिट्टा बिक्री का वीडियो वायरल:अकाली दल का दावा- 600 रुपए में मिल रहा नशा, पुलिस ने आरोपी को 3 ग्राम चिट्टे समेत पकड़ा

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बठिंडा के संगत कलां गांव में कथित तौर पर चिट्टा बिक्री का वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। अकाली दल ने इसे स्टिंग ऑपरेशन बताते हुए दावा किया कि एक महिला 600 रुपए में चिट्टा बेच रही है। पार्टी ने मामले की तुरंत जांच की मांग की है। अकाली दल ने वीडियो के साथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिज्जा 30 मिनट और ब्लिंकइट से सामान 10 मिनट में पहुंचता है, लेकिन चिट्टा दो मिनट से भी कम समय में मिल रहा है। पार्टी ने सरकार से ड्रग तस्करों के खिलाफ गांव-वार कार्रवाई का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। पुलिस बोली- वीडियो शुक्रवार का है मामले में संगत थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि वीडियो शुक्रवार का है। पुलिस ने केस दर्ज कर गग्गू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। SHO ने कहा कि संगत इलाका ड्रग्स का हॉटस्पॉट नहीं है। डीएसपी ग्रामीण हरविंदर सिंह सरन ने बताया कि जनवरी से अब तक इलाके में नशे से जुड़े 17 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।