Chandigarh Daily 26°C Mainly clear AQI 74 Nifty 22,776.10 +0.98% Sensex 73,067.81 +0.95% Bank Nifty 55,128.40 +0.76% USD-INR 96.42 +0.12% Gold ₹/10g ₹130,258 +1.09% Silver ₹/kg ₹191,640 +0.85% Crude \$ 87.20 -2.49% India Under-19s 315/10 v Australia Under-19s 86/4 & 174/10 *ISTLive

भिवानी में 3 लीडिंग फायरमैन सस्पेंड, 11 कर्मियों को चेतावनी:फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती, ड्यूटी जॉइन करो

भिवानी में हड़ताल पर चल रहे 3 लीडिंग फायरमैन को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही हड़ताल में शामिल कच्चे कर्मचारियों को भी काम पर लौटने की चेतावनी दी गई है। अगर काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो सख्ती के साथ एक्शन किया जाएगा। वहीं सस्पेंड किए गए कर्मचारियों ने चेतावनी दी गई है कि वे डरने वाले नहीं हैं। फायर स्टेशन ऑफिसर रमन कुमार ने बताया कि पूरे हरियाणा में कई कर्मचारी स्ट्राइक पर हैं। भिवानी जिले में से कुल 14 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिनमें से तीन पक्के व 11 कच्चे कर्मचारी शामिल हैं। पक्के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया हैं। जो कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है कि 3 सितंबर सुबह 9 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन कर लें। अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो आगे की कार्रवाई हेडक्वार्टर के माध्यम से की जाएगी। जिले में कुल 55 कर्मचारी उन्होंने कहा कि पूरे जिला भिवानी में कुल 55 कर्मचारी है, जिनमें से 14 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रोडवेज विभाग से ड्राइवर लिए गए हैं, जो ऐसी स्थिति में हमारे विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों से अपील है कि वे हड़ताल छोड़कर काम पर लौट आए, ताकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना हो। आपातकालीन सेवाओं के मद्देनजर भी उसमें कर्मचारी सहयोग करें। कर्मचारी बोले- डरने वाले नहीं फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण ने कहा कि उनके तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। जिसमें वे खुद (लीडिंग फायरमैन अजय कुमार), लीडिंग फायरमैन नरेंद्र कुमार व लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार शामिल हैं। उनका मुख्यालय दिया गया है और चेतावनी दी है कि वे तुरंत वहां जॉइन करें, वे इससे डरने वाले नहीं हैं। कच्चे कर्मचारियों को भी कल तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार को इस प्रकार से डराने की बजाय उनकी मानी गई मांगों को लागू करना चाहिए। सरकार से अपील है कि उनकी मांगों को पूरा करके हड़ताल समाप्त करवाएं। वे फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल के आवास पर घेराव करेंगे।