Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 59 Nifty 22,716.20 -0.28% Sensex 72,529.07 -0.33% Bank Nifty 54,259.95 -0.39% USD-INR 95.97 0.00% Gold ₹/10g ₹129,943 +1.03% Silver ₹/kg ₹190,746 +0.17% Crude \$ 88.92 -3.97% India A v Australia A 282/7 *ISTLive

मूसेवाला के पिता ने साधा AAP सरकार पर निशाना:मानसा में बलकौर सिंह बोले- प्रदेश हिंसक होंगे विधानसभा चुनाव, भाजपा पर भी उठाए सवाल

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने दावा किया है कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव हिंसक होने की संभावना है। मानसा में एक वर्कर मीटिंग के दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) करीब 15 गैंगस्टर को चुनाव मैदान में उतारेगी। बलकौर सिंह ने AAP पर हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में शेरों गांव में नशे के मामले को लेकर मुख्यमंत्री का विरोध करने वाले युवक मोहनजीत पर कथित तौर पर अत्याचार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को करंट लगाया गया और उसके जख्मों पर नमक छिड़का गया। बलकौर सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना उन्होंने दोहराया कि 2027 के विधानसभा चुनाव बहुत हिंसक होंगे, जिनमें AAP के कार्यकर्ता कम और लगभग 15 गैंगस्टर चुनाव लड़ेंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि पहले हत्याएं करो, फिर दूसरे अपराध करो और उसके बाद सीधे विधानसभा चुनाव में हिस्सा लो। उन्होंने लोगों से फैसला लेने को कहा कि वे अपराधियों को विधानसभा भेजेंगे या ईमानदार लोगों को, जो उनके अधिकारों की आवाज उठा सकें। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। बलकौर सिंह ने साबरमती जेल में लॉरेंस बिश्नोई को रखे जाने को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे : बलकौर बलकौर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से पांच साल तक सेवा करने का मौका मांगा। उन्होंने खुद को कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता बताया और कहा कि चुनाव के दौरान वे कांग्रेस पार्टी के 117 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार भी करेंगे। बलकौर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का सपना था कि जिस तरह उसने मानसा का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया, उसी तरह उसके कई बड़े सपने थे। उन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए वे चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं, ताकि मानसा जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए काम कर सकें।