Chandigarh Daily 27°C Clear AQI 116 Nifty 22,657.80 -0.40% Sensex 73,110.43 -0.66% Bank Nifty 54,144.90 +0.32% USD-INR 95.18 +0.08% Gold ₹/10g ₹123,711 -0.78% Silver ₹/kg ₹164,588 -1.34% Crude \$ 101.68 +1.78% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

मोबाइल लॉक करने की रंजिश में दुकान पर हमला, CCTV:लुधियाना में संचालिका से गाली-गलौज, सोने की चेन-कैश छीना; एक्टिवा भी तोड़ी

लुधियाना के प्रेम नगर इलाके में एक मोबाइल शॉप पर 5-6 हथियारबंद युवकों ने हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि युवकों ने दुकान के अंदर पत्थर बरसाए और संचालिका मुस्कान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने दुकान के बाहर की गई तोड़फोड़ की वीडियो भी बनाई और उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी ढंडारी की टीम जांच में जुट गई है। किस्त नहीं भरने पर मोबाइल किया था लॉक दुकान संचालिका मुस्कान ने बताया कि इलाके के ही एक युवक ने MI कंपनी का मोबाइल किस्तों पर लिया था। युवक ने समय पर किस्त जमा नहीं करवाई। कई बार कहने के बावजूद जब किस्त नहीं भरी गई तो उसने मोबाइल को लॉक कर दिया। मुस्कान के मुताबिक इसी बात की रंजिश रखते हुए युवक अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और हमला कर दिया। दुकान में पत्थर बरसाए, एक्टिवा भी तोड़ी मुस्कान के मुताबिक हमलावरों ने पहले दुकान के बाहर हंगामा किया और उसकी एक्टिवा में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर पत्थर फेंके। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मुस्कान का आरोप है कि हमलावर उसके गले में पहनी करीब डेढ़ लाख रुपए की सोने की चेन झपटकर ले गए। इसके अलावा करीब 70 हजार रुपए की नकदी और 3-4 मोबाइल भी ले जाने का आरोप है। अकेले चलाती है दुकान, अब डर का माहौल मुस्कान ने कहा कि वह दुकान अकेले चलाती है। इस तरह हमला होने के बाद अब उसे दुकान पर बैठने में डर लगने लगा है। उसका आरोप है कि हमलावरों ने उसे धमकाया है, जिसके कारण वह कारोबार को लेकर भी चिंतित है। भाई बोला- लगातार धमकियां मिल रहीं मुस्कान के भाई प्रिंस ने बताया कि हमलावर अब भी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। जब आरोपियों ने उसकी बहन पर हमला किया तो उसने शोर मचाया, लेकिन हथियारों के डर से आसपास के लोग बदमाशों का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। प्रिंस के मुताबिक हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। दुकानदारों में दहशत, पुलिस बोली-आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे परिजनों के मुताबिक हमले में शामिल युवक ग्यासपुर इलाके के बापू मार्केट के रहने वाले हैं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जांच अधिकारी ASI राजेंद्र सिंह ने कहा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा