Chandigarh Daily 19°C Clear AQI 62 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹125,668 -0.10% Silver ₹/kg ₹174,773 -0.77% Crude \$ 97.53 -0.30% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

मोहाली पूनम हत्याकांड, मां बोली- दूसरे पति ने वशीकरण किया:वीडियो वायरल करने की धमकी दी; हसबैंड बोला- फिनाइल लेकर शादी के लिए मजबूर किया

मोहाली के जीरकपुर में पूनम हत्याकांड में नया ट्विस्ट सामने आया है। मृतका की मां ने कहा कि जब भी पूनम मायके जाने की बात करती थी, उसका दूसरा पति राजीव ऋषि उसे धमकाता था। वह कहता था कि अगर वह वहां गई तो उसके वीडियो वायरल कर देगा। इसी डर की वजह से पूनम मायके नहीं जाती थी। राजीव ने वंशीकरण करके पूनम को अपने पास रखा हुआ था। वहीं, पूनम के दूसरे पति राजीव ऋषि ने भी शादी को लेकर अपनी बात रखी। उसने दावा किया कि पूनम ने पहले पति से तलाक लिए बिना उससे शादी की थी। राजीव के अनुसार, पूनम ने हाथ में फिनाइल लेकर उसे शादी करने के लिए मजबूर किया था और ऐसा न करने पर जान देने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने पूनम से शादी कर ली। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पूनम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में उसका दूसरा पति राजीव, भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोपी वेद प्रकाश शर्मा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। आशंका है कि वारदात के बाद वह मध्य प्रदेश भाग गया है। 1 सितंबर को पूनम की हत्या कर दी गई थी। पूनम के परिवार ने क्या कहा, 3 पॉइंट में जानिए… अब पढ़िए दूसरे पति ने क्या कहा… पुलिस बोली- दूसरे पति के खिलाफ अभी शिकायत नहीं
जीरकपुर के थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा है कि हमारे पास परिवार ने अभी दूसरे पति के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। जैसा कुछ आगे आता है तो राजीव के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी