Chandigarh Daily 21°C Clear AQI 70 Nifty 22,997.35 +1.66% Sensex 74,315.61 +2.11% Bank Nifty 55,810.50 +0.89% USD-INR 95.05 -0.10% Gold ₹/10g ₹127,468 +1.55% Silver ₹/kg ₹174,545 +2.23% Crude \$ 96.30 +2.56% ISTLive

मोहाली में जोरदार बारिश से बदला मौसम:पंजाब-चंडीगढ़ में भी बरसेंगे बादल; मानसून सीजन में अब तक 34% कम बरसात

पंजाब और चंडीगढ़ में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मोहाली में दोपहर के बाद हो रही बारिश से मौसम बदल गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अब तक 34 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के 22 जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 6 सितंबर तक बारिश की संभावना पंजाब-चंडीगढ़ में 6 सितंबर तक कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश कुछ इलाकों तक सीमित रह सकती है। इस समय मानसून की ट्रफ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए पूर्वोत्तर की ओर बनी हुई है। उत्तर हरियाणा के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कमजोर हो गया है। डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1,641.2 फीट है, जबकि इसकी एफआरएल सीमा 1,680 फीट है। पोंग डैम का जलस्तर 1,371.16 फीट है और इसकी एफआरएल सीमा 1,390 फीट है। दोनों डैम में जलस्तर अभी निर्धारित सीमा से नीचे है। बिजली की डिमांड हुई कम बारिश होने से बिजली की मांग में कमी आई है। शुक्रवार रात पंजाब में बिजली की मांग 12,296 मेगावाट रही। इस दौरान राज्य ने 8,004 मेगावाट बिजली बाहर से ली, जबकि राज्य ने खुद 3,799 मेगावाट बिजली पैदा की।