मोहाली के जीरकपुर में प्राइवेट व टूरिस्ट बसों पर एक्शन हुआ है। 20 से अधिक बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान कई बसों के मौके पर चालान किए गए। करीब 60 हजार रुपए के चालान रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से किए गए हैं। अधिकारी का कहना है कि एक्शन लगातार जारी रहेगा। लोगों की जान से किसी तरह का भी खिलवाड़ किसी को नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें पूरे जिले में एक्टिव हैं। पिछले कुछ समय से भी एक्शन हुआ है। अब तीन पाइंट में जानिए सारा मामला…
मोहाली में टूरिस्ट बसों पर ट्रांसपोर्ट विभाग का एक्शन:20 से ज्यादा की चेकिंग, ₹60 हजार का चालान किया; नियम तोड़ने की मिली थीं शिकायतें