मोहाली (खरड़) स्थित एक सोसाइटी में NRI परिवार के बंद पड़े फ्लैट का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने और अदालत को गुमराह कर स्टे लिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पूर्व किराएदार की बेटी ने जुलाई 2025 में मैसेज कर फ्लैट खाली करने की सूचना दी थी। उनके रिश्तेदार ने चाबियां लेकर ताला लगा दिया था। जब अप्रैल 2026 में परिवार मौके पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले और अंदर आरोपी काबिज थे। पूछताछ करने पर कब्जाधारियों ने दावा किया कि पूर्व किराएदार ने खुद को फ्लैट का मालिक बताकर फर्जी एग्रीमेंट बनाया। इसी के आधार पर कोर्ट से स्टे लिया गया। जब उनसे मूल दस्तावेज मांगे गए, तो उन्होंने माना कि ओरिजिनल पेपर उनके पास नहीं हैं। 7 पॉइंट में जानिए, कैसे आरोपियों ने फ्लैट पर किया कब्जे का खेल… आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज NRI विंग पुलिस ने मुख्य आरोपी, पूर्व किराएदार और अन्य सहयोगियों (कुल 5 लोगों) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पहले चरण में हरजिंदर कौर निवासी सदर के खिलाफ BNS की धारा 329(4) के तहत केस दर्ज कर चोरी का सामान बरामद करने और फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Next यमुनानगर फाइनेंसर हत्याकांड,गैंगस्टरों की पोस्ट में पूर्व विधायक का जिक्र:लिखा- MLA का करीबी बनता था, इसके साथ पानी पीने वाले को भी नहीं छोड़ेगे
- Previous 100-year-old Ramat Rachel marks its evolution from frontier outpost to ‘bourgeois’ resort
Recent Posts
- Punjab graft case: Complainant identifies Bhullar, co-accused in CBI court
- IDFC First Bank | Prosecution sanctions against 4 in Smart City fund diversion case
- PU senate elections: Counting still on
- 5 govt senior secondary schools in UT sans regular principals
- ‘Lapses in police probe’, court acquits Morni mishap accused