कैथल के गांव बाबा लदाना स्थित राजपुरी डेरे के मुख्य महंत पर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने कहा, बाबा अय्याश था। उसकी हरकतें इतनी बढ़ गई थी कि रात के समय वह अपनी गाड़ी में महिलाओं और युवतियों को लेकर घूमता था। दावा है कि कई बार बाहर से युवतियां लाई जाती थी। महंत पर उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के भी आरोप लगे हैं। कई बार गांव की महिलाओं ने महंत को उन युवतियों के साथ रंगेहाथ पकड़ा, लेकिन डेरे की वजह से वे चुप रहीं। अब डेरे में हुई साधू की हत्या के बाद सारी परतें खुलने लगी है। बता दें, बुधवार को महंत दूजपुरी उर्फ धर्मेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर साधु शिव शंकर पुरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सदर थाना पुलिस महंत सहित सभी आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। वहीं, डेरे का इतिहास करीब 400 साल पुराना है। आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस के गुरु तोतापुरी इसी डेरे के सातवें महंत थे। रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के गुरु थे। पहले पढ़िए, महंत के चरित्र पर क्या बोले ग्रामीण महंत गाली देकर बात करता था: ग्रामीण कृष्ण कुमार का कहना है कि दूजपुरी भले ही डेरे में गद्दीशीन था, लेकिन वह उसे महंत नहीं मानते थे। डेरे के संस्थापक बाबा राजपुरी को ही वह सबकुछ मानते हैं। कृष्ण के अनुसार, महंत दूजपुरी का व्यवहार ठीक नहीं था। वह गांव के लोगों से भी गाली देकर बात करता था। महिला को धक्का दिया, गद्दी छिनी: कृष्ण कुमार ने बताया कि दूजपुरी ने गांव के डेरे में पूजा करने आई एक महिला को धक्का दे दिया था। जिसके चलते 2018 में उसे गद्दी से हटा दिया गया था, लेकिन बाद में उसने दोबारा गद्दी हासिल कर ली थी। दूजपुरी डेरे के चढ़ावे के पैसों को यूपी भेजता था। वह यूपी में मकान खरीद रहा था। गांव के कुछ लोग उनके साथ मिले हुए थे। महंत का चरित्र खराब था: गांव के ही दलबीर सिंह ने बताया कि डेरे में जो घटना हुई, उससे गांव में शोक की लहर है। दूजपुरी का चरित्र भी खराब था। गांव में चर्चा रहती है कि दूजपुरी कुछ महिलाओं को भी लेकर आता था। उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता था। अब इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। घटना पर DSP की 2 अहम बातें… पांच आरोपी हिरासत में लिए: डीएसपी सुशील प्रकाश का कहना है कि पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें महंत दूजपुरी, उसका चेला लवकेश पुरी, बाबा लदाना निवासी होशियार सिंह, रजत और रवि उर्फ भोला का नाम शामिल हैं। आज होगा शव का पोस्टमॉर्टम: डीएसपी सुशील ने बताया कि मृतक साधु शिव शंकर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। आज बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। यूपी के प्रयागराज में साधु के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बाबा राजपुरी और उनके डेरे का इतिहास…
- Next कौन है गैंगस्टर पंपू, जिसका हरियाणवी सिंगर मर्डर में नाम:डबल मर्डर से सुर्खियों में आया, जेल से गैंग ऑपरेट, शूटर भिजवाने का आरोप
- Previous US issues harsher censure of ‘West Bank violence,’ without explicitly blaming Israel
Recent Posts
- Anti-drug crusader’s murder: Mob sets ablaze accused’s medical store in Mansa amid bulldozer action
- Anti-drug activist’s murder: Mansa authorities raze chemist’s house, mob torches shop
- Chandigarh: PU workers protest over delayed salaries for third time in six months
- PUTA polls: Teachers’ body finalises list of 579 members
- Chandigarh Golf League 2026 | Mulligans register 3rd straight win