Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 67 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹128,869 -0.95% Silver ₹/kg ₹187,052 -1.24% Crude \$ 91.11 -1.90% Jammu & Kashmir 89/3 & 278/10 * v Rest of India 237/10 & 319/10 ISTLive

रामपुर में नंबरदारों ने की तहसीलदार से मुलाकात:समस्याओं के समाधान की मांग; नई कमेटी का गठन, राजेंद्र अध्यक्ष, भारत भूषण महासचिव बने

शिमला जिले के रामपुर में नंबरदार जन कल्याण महासंघ हिमाचल प्रदेश की रामपुर इकाई ने मंगलवार को तहसीलदार योगेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नंबरदारों की अलग-अलग मांगों और समस्याओं को लेकर दिया गया। महासंघ ने जिला शिमला के सभी उपमंडलों में नंबरदारों और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाने की भी मांग की है। इसका मकसद नंबरदारों से जुड़े मामलों को सुलझाना है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने रामपुर पहुंचकर बताया कि प्रदेश में करीब 3750 नंबरदार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार उन्हें हर महीने 5 हजार रुपए मानदेय दे रही है। हाल ही में मानदेय बढ़ने पर महासंघ ने प्रदेश सरकार का आभार भी जताया। इस दौरान रामपुर नंबरदार यूनियन की नई कमेटी भी बनाई गई। नई कमेटी में राजेंद्र कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। योगराज और जिया लाल शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए। भारत भूषण मेहता को महासचिव, महेंद्र भंडारी को सलाहकार और दुर्गा सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जमाबंदी से जुड़े कार्याें की जानकारी देने की मांग तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में महासंघ ने नंबरदारों की कई मुख्य समस्याओं को उठाया। इसमें फर्द और जमाबंदी से जुड़े कामों में नंबरदारों को जरूरी जानकारी देने की मांग शामिल है। साथ ही, उपस्थिति पत्र और नंबरदारी प्रमाण-पत्र जारी करने को भी कहा गया है। तहसील कार्यालयों में नंबरदारों के बैठने के लिए सही जगह उपलब्ध कराने और जमीन से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका साफ करने की भी मांग की गई। इसके अलावा, नशा मुक्ति अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे सरकारी कामों में नंबरदारों की सेवाएं लेने पर उन्हें समय पर सूचना देने की मांग भी रखी गई। महासंघ ने तहसीलदार के जरिए एसडीएम रामपुर से अपील की है कि वे इन मांगों पर सही कार्रवाई करें और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दें।