Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 59 Nifty 22,716.20 -0.28% Sensex 72,529.07 -0.33% Bank Nifty 54,259.95 -0.39% USD-INR 95.97 0.00% Gold ₹/10g ₹129,776 +0.90% Silver ₹/kg ₹190,638 +0.11% Crude \$ 89.20 -3.67% India A v Australia A 282/7 *ISTLive

राहुल गांधी के फोन के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन:DSP का तबादला, 3 अधिकारी लाइन हाजिर; हिरासत में व्यक्ति को करंट लगाने का आरोप

संगरूर में सीएम भगवंत मान को काले झंडे दिखाने के मामले में हिरासत में लिए गए मोहनजीत सिंह शेरों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर बात की। कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने संगरूर के सिविल अस्पताल में मोहनजीत सिंह से मुलाकात के बाद उनकी राहुल से बात करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में DSP हरविंदर सिंह का तबादला कर दिया, जबकि इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल, सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह और ASI हरप्रीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। मोहनजीत ने पुलिस हिरासत में पीटने, बाल खींचने और करंट लगाने के गंभीर आरोप लगाए थे। पहले जानिए पूरा मामला… मोहनजीत ने पुलिस पर लगाए आरोप राहुल से बात के बाद DGP का एक्शन मोहनजीत सिंह शेरों से फोन पर राहुल गांधी ने बात की। इसके बाद DGP ने जारी आदेश कर DSP (सब-डिवीजन सुनाम, संगरूर) हरविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें उनके मौजूदा पद से तुरंत हटाकर DSP (1st CDO Bn.), बहादुरगढ़, पटियाला तैनात किया गया है। उन्हें तुरंत अपनी नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। 3 पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर SSP संगरूर के आदेश के अनुसार, तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन संगरूर भेज दिया गया है। इनमें DSP का तबादला आदेश पढ़िए..
************ ये खबर भी पढ़ें: अमृतसर में कांग्रेस नेता को गोली मारी: दो पक्षों के बीच झड़प में पहुंचे थे सिरसा; गंभीर हालत में रेफर किया गया अमृतसर में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान कांग्रेस नेता को गोली मार दी गई। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सिविल अस्पताल अजनाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)