Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 55 Nifty 23,329.00 -0.36% Sensex 74,529.08 -0.44% Bank Nifty 56,215.55 -0.45% USD-INR 95.58 +0.00% Gold ₹/10g ₹135,054 +0.42% Silver ₹/kg ₹208,439 +1.95% Crude \$ 90.06 -0.51% India A 257/5 * v Australia AISTLive

राहुल गांधी जल्द पंजाब दौरे पर आएंगे:वड़िंग बोले-जल्द तारीख का होगा ऐलान; कहा-मोहनजीत को पुलिस कस्टडी में किया टॉर्चर

कांग्रेस हाईकमान और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी जल्द पंजाब दौरे पर आ रहे हैं । उनके आने की तैयारी प्रदेश कांग्रेस ने शुरू कर दी है। राहुल गांधी यदि 19 सितंबर के बाद आते हैं तो उनका यह दौरा कुछ लम्बा रह सकता है। यदि 19 सितंबर से पहले आते हैं तो उनका यह दौरा छोटा रहेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल जल्द पंजाब आएंगे। इस मौके पर वड़िंग ने मोहनजीत सिंह सिद्धू को हिरासत में लेने और टॉर्चर करने की निंदा की है, जिन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ काला झंडा दिखाया था। उन्होंने कहा कि मान अहमद शाह अब्दाली जैसा बर्ताव करने लगे हैं, जो शायद मानते हैं कि वही हमेशा राज करेंगे। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कांग्रेस आप सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ 8 सितंबर को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसने सारी हदें पार कर दी हैं। राहुल गांधी के पंजाब दौरे के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तारीखें तय की जा रही हैं और बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। टॉर्चर की जांच करने की अपील की वड़िंग ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी पत्र लिखकर मोहनजीत सिंह सिद्धू पर पंजाब पुलिस द्वारा किए गए टॉर्चर की जांच करने की अपील की है, जिसने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर काला झंडा लहराया था। कमीशन के चेयरमैन को लिखे लेटर में वड़िंग ने कहा कि मोहनजीत सिंह सिद्धू को पुलिस कस्टडी में बुरी तरह टॉर्चर किया गया और इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए। मोहनजीत के साथ खड़ी है पार्टी पत्रकारों से बातचीत में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोहनजीत के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा आज उससे (मोहनजीत) मिले थे, वह बाद में उनसे मिलने जाएंगे।